27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेट पर झगड़ा करना और चिड़चिड़े व्यवहार के लिए मशहूर हैं ये टीवी एक्ट्रेस, कुछ का कॅरियर हुआ बर्बाद तो कुछ…

कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस ऐसी भी होती हैं जो अपने बुरे व्यहार से अपनी छवि खराब कर लेती हैं। कई बार तो इन्हें काम मिलना भी बंद हो जाता है। तो आइए जानते हैं इन अदाकाराओं के नाम...

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

May 18, 2019

सेट पर झगड़ा करना और चिड़चिड़े व्यवहार के लिए मशहूर हैं ये टीवी एक्ट्रेस,  कुछ का कॅरियर हुआ बर्बाद तो कुछ...

सेट पर झगड़ा करना और चिड़चिड़े व्यवहार के लिए मशहूर हैं ये टीवी एक्ट्रेस, कुछ का कॅरियर हुआ बर्बाद तो कुछ...

आज के दौरा में जितने मशहूर बॅालीवुड स्टार्स हैं उतने ही टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी हैं। टीवी स्टार्स की लाइफस्टाइल भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। लेकिन कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस ऐसी भी होती हैं जो अपने बुरे व्यहार से अपनी छवि खराब कर लेती हैं। कई बार तो इन्हें काम मिलना भी बंद हो जाता है। तो आइए जानते हैं इन अदाकाराओं के नाम...

शिल्पा आनंद
'दिल मिल गए' सीरियल की पॅापुलर एक्ट्रेस शिल्पा आनंद को फैंस से बहुत प्यार मिला।दर्शक उनकी खूबसूरती के दीवाने थे। लेकिन सेट पर शिल्पा का व्यवहार ठीक नहीं था। कहा जाता है कि छोट-छोटी बातों पर वह झगड़ा कर लेती थी। इसी के चलते उन्हें काम मिलना बंद हो गया और आज वो इंडस्ट्री से बाहर हो गई।

अस्मिता सूद
हिंदी सीरियल 'फिर भी न माने बद्तमीज दिल' की एक्ट्रेस अस्मिदा सूद ने 2011 में टॉलीवुड से अपना डेब्यू किया था। 2016 में वो इस सीरियल में नजर आई थीं। उनको लेकर कहा जाता है कि वो सेट पर स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थीं।

शायनी दोसी
टीवी एक्ट्रेस शायनी दोसी भी अपने व्यवहार को लेकर बेहद चर्चित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शायनी कई बार अपने कोस्टार्स से भिड़ चुकी हैं। सीरियल 'सरस्वती चंद' की शूटिंग के दौरान उनकी जेनिफर विंगेट से भी कहासुनी हो गई थी। इसी के बाद से उन्हें काम मिलने में दिक्कत आने लगी।

अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इस सीरियल में उन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया। लेकिन इस शो में उनकी कोस्टार रहीं आशाा नेगी के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। इस वजह से आशा ने वो शो छोड़ दिया था।

निया शर्मा
'एक हजारों में मेरी बहना' से चर्चा में आई निया शर्मा टीवी शो जमाई राजा' में रवि दुबे के अपोजिट दिखीं थी। बताया गया है कि इस सीरियल की शूटिंग के दौरान उनकी कई बार रवि से अनबन हो चुकी थी। हालांकि आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।