27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khatron ke Khiladi 9 से ये प्रतियोगी हुआ एलिमिनेट, जानिए क्यों है वो

हर्ष, जैस्मीन और शमिता को यह टास्क परफॉर्म करना है। जैस्मीन अपने सामने एनाकोंडा का एक बच्चा को देखकर रोने लगी हैं...

2 min read
Google source verification
Khatron ke Khiladi

Khatron ke Khiladi

रियलिटी शो 'Khatron ke Khiladi' सीजन 9 के लेटेस्ट एपिसोड के शुरुआत में सभी प्रतियोगी डांस करते नजर आते हैं। इसी बीच होस्ट रोहित शेट्टी एंट्री होती हैं। आदित्य नारायण इस बार शो में नजर नहीं आएंगे क्योंकि वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। इस एपिसोड में रोहित सभी प्रतियोगियों को नया टास्क देते है। नए टास्क में प्रतियोगियों को पानी और सांपों से भरे कांच के बक्से में बंद कर दिया जाता है। उन्हें एक चुंबकी की मदद से बॉक्स के ताले की चाबियों को ढूढ़कर लॉक खोलना होता है। खास बात यह है कि 5 में से केवल 2 ही चाबियां काम करेंगी।

हर्ष, जैस्मीन और शमिता को यह टास्क परफॉर्म करना है। जैस्मीन अपने सामने एनाकोंडा का एक बच्चा को देखकर रोने लगी हैं। बाद में वह अपना टास्क पूरा करती हैं लेकिन एक ही ताला खोल पाती हैं। शमिता आसानी से अपना टास्क पूरा कर लेती हैं। हर्ष कम से कम समय में यह काम पूरा करता है।

इसके बाद रोहित अगले टास्क का ऐलान करते हैंं। इस टास्क में खिलाड़ी को एक पूल में कूदना होता है। पूल के अंदर निर्धारित प्वाइंट तक वजन ले जाना होगा, जहां झंडे गुब्बारों से बंधे हुए है। झंडे को अगले निर्धारित प्वाइंट तक ले जाना होगा। इस तरह चार झंडे लगाने की जरूरत होगी। इस चरण को पूरा करने के बाद खिलाड़ी को अंतिम बिंदु तक पहुंचना होगा और कार्य पूरा करने के लिए झंडे को स्पर्श करना होगा।

आदित्य बुरी तरह घायल होने के कारण पुनीत से यह कार्य करने का अनुरोध करता है। आदित्य की मदद करने के लिए पुनीत तैयार हो जाते हैं। पुनीत और अली मिलकर टास्क को पूरा करते हैं। पुनीत केवल एक ही झंडा ला पाते है लेकिन एली इस टास्क पूरा नहीं कर पाते हैं। इसलिए अली एलिमिनेट हो गए।