
अनिरुद्धाचार्य जी ने क्यों ठुकराया बिग बॉस 18 का ऑफर
Bigg Boss 18 Aniruddhacharya ji: सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर हर दिन नई-नई अपडेट आ रही है। कंटेस्टेंट के नाम जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जब गुरूजी महाराज का शो में आने का फैंस को पता चला तो वह काफी खुश हो गए। खबर थी कि इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए अनिरुद्धाचार्य जी को बिग बॉस 18 में आने के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था, पर उन्होंने मना कर दिया। अब काफी समय बाद इसके पीछे की वजह सामने आई है। जो उनका डर है। जी हां, अनिरुद्धाचार्य जी को बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने में काफी डर लग रहा था। आखिर क्यों और क्या है वो डर…
‘बिग बॉस 18’ को खुद सलमान खान होस्ट करेंगे। इस खबर के बाद एक्टर के फैंस भी खुशी से झूम उठे थे। अब ऐसे में अनिरुद्धाचार्य जी का बिग बॉस में आना फैंस के लिए सोने पर सुहागा हो जाता, वहीं इससे शो की टीआरपी में भी उछाल आता, पर ऐसा हुआ नहीं। अब इसकी वजह जो सामने आई है। उन्होंने खुद बताया कि शो में न जाना उनके संस्कारों और उनकी संस्कृति को बताया। उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए पैसा मायने नहीं रखता। उनके संस्कार मायने रखते हैं। बिग बॉस अच्छे लोगों की जगह नहीं है। वहां गाली गलौज करने वाले लोग जाते हैं।
एक वीडियो में अनिरुद्धाचार्य जी बताया, "बिग बॉस में मुझे बुलाया, कि गुरुजी आप आइए। करोड़ों रुपये का ऑफर है। लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया, मेरे लिए मेरे संस्कार मायने रखते हैं। मैंने कहा कि वो जो बिग बॉस है, प्रोग्राम है, वहां पर गाली-गलौज वाले लोग रहते हैं। वो संस्कारी लोग नहीं होते। इसलिए मेरा वहां जाना सही नहीं होगा। इसलिए मैंने उस ऑफर को ठुकरा दिया। अगर पैसों का लालच होता तो करोड़ों का ऑफर था, मैं कर लेता। लेकिन नहीं, मेरा धर्म, मेरी संस्कृति, मेरे संस्कार पैसों से बढ़कर हैं। ऐसे में अब यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वाकई गुरुजी आप महान है।” दूसरे ने लिखा, "आप बिग बॉस में इसलिए नहीं गए क्योंकि वहां पर आप एक्सपोज हो जाएंगे।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, अच्छा है गुरुजी आप वहां नहीं गए। वहा चिकन भी एक ही किचन में बनता है। बड़ा मुश्किल काम हो जाता आपके लिए।"
Published on:
27 Aug 2024 09:56 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
