सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुप्रतीक्षित शो 'इंडियन आइडल 10' को इसकी शुरुआत से ही काफी प्रशंसा मिल रही है। इस शो के मेजबान मनीष पॉल हैं। विशाल ददलानी, अनु मलिक और नेहा कक्कड़ जैसे दिग्गज सिंगर और संगीतकार इस शो को जज कर रहे हैं। इन्होंने पूरे शो में अपनी अनोखी स्टाइल और निरालेपन से दर्शकों को रोमांचित किया हुआ है। इस शो का थीम है 'मौसम म्यूजिक का'।