नई दिल्ली। शो 'अनुपमा' में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। जब से काव्या ने वनराज के घर में कदम रखा है। तभी से कुछ ना कुछ हो रहा है। फिलहाल, घर में नौकरानी को लेकर बहस जारी है। काव्या का कहना है कि वो ऑफिस से आकर काम नहीं कर सकती है। वहीं राखी दवे भी चाहती हैं कि उनकी बेटी किंचल किचन में पूरा दिन काम ना करें। जानें क्या होगा आज 'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में।