6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anupamaa: 5 साल बाद वनराज- अनुपमा का हुआ सामना, अनु ने अपने ex-पति को गुस्से से धोया

Anupamaa Spoiler: ‘अनुपमा’ सीरियल में 5 साल बाद अनु और वनराज का सामना होगा। अनुपमा अपने पहले पति को गुस्से से धो कर रख देगी।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Mar 01, 2024

anupamaa_spoiler_1_march.jpg

5 साल बाद अनु और वनराज का सामना

Anupamaa Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि वनराज, बा, किंजल और अनुपमा 5 साल बाद एक साथ नजर आएगें। वनराज अनुपमा को उसके बॉस यशदीप को साथ देखकर गुस्से से लाल हो जाएगा। वनराज अनुपमा को ताने मारने लगेगा तोह अनुपमा को गुस्सा आ जाएगा। वो वनराज पर भड़क जायेगी। आगे एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट नजर आएंगे


वनराज अनुपमा को उसके बॉस के साथ देखकर उससे कहता है, 'अरे! इतनी जल्दी क्याें आ गई? थोड़ी देर और बातें कर लेती। मुझे पक्का यकीन है कि कुछ जरूरी बातें होंगी, कुछ पर्सनल बातें होंगी, तभी तो हमारे सामने नहीं कर पाई। वैसे कमाल है! तुम और तुम्हारा बॉस पूरे दिन साथ में रहते हैं फिर भी बातें खत्म नहीं होती?'
अनुपमा गुस्से से तिलमिला जायेगी और कहेगी, 'आपको देखकर खुशी हुई। आपसे मिलकर अच्छा लगा। सालों बाद कोई किसी से मिलता है तो यही कहता है न? पर मैं नहीं कहूंगी। क्योंकि मुझे आपको देखकर न तो खुशी हुई और न आपसे मिलकर अच्छा लगा।'

टीवी न्यूज़


यह भी पढ़ें: ग्रैंड फिनाले से पहले विनर हुआ लीक, इस कंटेस्टेंट ने रचा इतिहास


अनुपमा आगे बोलती है, 'पांच सालों में दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है। अपने आपको कमरे में बंद करके रखने वाली ये अनुपमा भी अमेरिका पहुंच गई है। लेकिन, आप अभी तक वहीं के वहीं हैं जहां पांच साल पहले थे। वही घमंड, वही अकड़, वही जिद और वही दिल दुखाने वालीं बातें। अरे ग्रो अप न मिस्टर शाह! जस्ट ग्रो अप। जानती हूं आपसे मेरी खुशी बर्दाश्त नहीं होती। लेकिन, अभी-अभी आए हैं। जरा बैठिए, चाय पीजिए, सांस लीजिए आते ही शुरू हो गए। अरे पांच साल बाद मिले हैं पांच मिनट भी नहीं हुए हैं और आते ही ताने शुरू।' ये सब कहने के बाद अनुपमा हास्य वाली हसी ठहाके लगा कर हस्ती है।