
Arbaaz Khan
बॉलीवुड अभिनेता Arbaaz Khan और Malaika Arora इन दिनों अपनी-अपनी लव लाइफ में बिजी हैं। अरबाज खान का नाम एक विदेशी बाला के साथ जुड़ा हुआ है, वहीं मलाइका अरोड़ा को लेकर खबरे आ रही है वो जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ शादी करने जा रही हैं। मलाइका और अरबाज को लेकर एक नई खबर सामने आई है।। बताया जा रहा है कि यह दोनो जल्द ही एक टीवी शो के लिए हाथ मिला सकते हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार अरबाज और मलाइका जल्द ही टीवी शो 'नच बलिए' के नए सीजन में जज के रूप में नजर आ सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार शो पर एक्स लवर्स की जोड़ियों के रूप में लाया जा रहा है।
आपको बता दें कि अरबाज खान ने 'नच बलिए' के नए सीजन पर जज बनने के लिए हां कह दी है। लेकिन मलाइका अरोड़ा ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। मलाइका और अरबाज ने एक दूसरे को 2017 में तलाक दे दिया। मलाइका-अरबाज की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। बॉलीवुड में दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर थी।
Published on:
04 Mar 2019 12:01 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
