टीवी के सबसे फेमस और पसंद किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 16' (Bigg Boss 16) की धमाकेदार शुरूआत शनिवार शाम से हो चुके हैं। बिग बॉस के घर में 14 कंटेस्टेंट कैद हो चुके हैं। साथ ही इस शो को हमेशा की तरह बॉलीवुड के दंबग कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) अपने अंदजा में होस्त कर रहे हैं, जो अब शो के 'वीकेंड के वार' में शुक्रवार और शनिवार नजर आया करेंगे। फिलहाल, तो बिग बॉस का पहला झगड़ा सामने आ चुका है। जी हां, अपने ग्लैमर्स और झगड़ों को लेकर पसंद किए जाने वाले बिग बॉस में पहले दिन ही शो की दो कंटेस्टेंट अर्चना (Archana Gautam) और निमृत (Nimrit Kaur) एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आईं।