
Aroh Welankar Tweet For Bigg Boss 16 Contestant Shiv Thakare, Gets Trolled On Social Media
Aroh Welankar appeals to vote for Shiv Thackeray: 'बिग बॉस 16' का ग्रैंड फिनाले महज दो दिन दूर है। अब इस घर में सिर्फ पांच सदस्य ही बचे हैं। 'बिग बॉस' की ट्रॉफी जीतने के लिए प्रियंका चौधरी, एमसी स्टेन, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम के बीच जंग चल रही है। मराठमोला शिव को भी देश भर के दर्शकों और प्रशंसकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मराठी कलाकार भी कह रहे हैं 'वोट फॉर शिव'। इसी बीच एक्टर आरोह वेलांकर ने भी शिवा को लेकर ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में आरोह ने शिव को वोट देने के लिए अपील की है। आरोह ने भले हीं इस पोस्ट में शिव के पक्ष में वोट करने के लिए कहा है, मगर उनके इस पोस्ट पर नेटिज़न्स उन्हें इसे लेकर ट्रोल करने लगे हैं।
आरोह ने मराठी व्यक्ति को वोट करने की अपील की
दरअसल, आरोह वेलांकर ने अपनी इस पोस्ट में शिव ठाकरे की तस्वीर पोस्ट करने के साथ कहा, "मेरे मतभेद हो सकते हैं लेकिन इस मराठी व्यक्ति को दें। वोटिंग लाइन काटें।" आरोह के इस ट्वीट से साफ पता चल रहा है कि वह 'बिग बॉस' के मराठी कंटेस्टेंट शिव ठाकरे को सपोर्ट कर रहे हैं, और लोगों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। मगर नेटिज़न्स ने उन्हें उनके पुराने बयान को लेकर घेर लिया है।
आरोह ने शिव पर दांत काटने के लगाए थे आरोप
बता दें, आरोह और शिव 'बिग बॉस मराठी' के दूसरे सीजन में साथ आए थे। इस शो में एक टास्क के दौरान दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। इस बात की खूब चर्चा थी कि शिव ने आरोह को दांत से काट लिया था। इसके बाद से दोनों के बीच काफी दूरियां पैदा हो गई। वहीं, अब आरोह के इस ट्वीट को लेकर नेटिज़न्स सवाल कर रहें हैं कि क्या वह शिव को ताना मार रहे हैं?
आरोह को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
आरोह के इस ट्वीट पर कई लोगों ने उन्हें बुरा-भला भी कहा है। एक यूजर ने लिखा, "शर्म करो, शिव और उनकी टीम तुम्हारा वोट भी नहीं लेगी, फर्जी आदमी, शिव को बदनाम करने की कोशिश की और अब कह रहे हो वोट करो।" एक यूजर ने लिखा, "शिव ठाकरे को आपके वोट की जरूरत नहीं है, केवल मराठी आदमी मराठी आदमी के पैर खींचता है।" तो वहीं एक यूजर ने कहा कि आरोह यह सब लाइम लाइट में आने के लिए कर रहे हैं।
'बिग बॉस 16' में भी हुई थी इस घटना की चर्चा
बता दें, शिव ठाकरे 'मराठी बिग बॉस सीजन 2' का हिस्सा रह चुके हैं, उसे जीत भी चुके हैं। मगर उनके इस सफर के दौरान उन पर इस सीजन के एक सदस्य को चोट पहुंचाने का इल्जाम भी लगा था। वह सदस्य कोई और नहीं बल्की आरोह वेलांकर ही थे। इस घटना की चर्चा हिंदी 'बिग बॉस 16' में भी हुई थी।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने से पहले शिव ठाकरे के हाथ लगी सलमान खान की फिल्म!
Published on:
10 Feb 2023 04:28 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
