21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रामायण’ के ‘राम’ और ‘सीता’ की उम्र में है कितना फासला, इस दिन हुआ जन्म

रामायण के कलाकारों का डीलडौल और लुक इतना परफेक्ट था कि उनकी उम्र और किरदार में कोई अंतर करना मुश्किल था।

2 min read
Google source verification
'रामायण' के 'राम' और 'सीता' की उम्र में है कितना फासला, इस दिन हुआ जन्म

'रामायण' के 'राम' और 'सीता' की उम्र में है कितना फासला, इस दिन हुआ जन्म

मुंबई। टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल्स में शुमार 'रामायण' के हर किरदार को लोग अच्छे से जानते हैं। उनके नाम और काम से लेकर हर चीज फैंस को पता है। हालांकि उनकी उम्र को लेकर जानकारी कम है। आइए सीता यानी की दीपिका चिखलिया के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं कुछ रोचक जानकारी:

'रामायण' के सबसे ज्यादा पॉपुलर किरदार 'राम' को परदे पर निभाने वाले अरूण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ में हुआ। इस साल वे 62 साल के हो गए। 'रामायण' में काम करने से पहले अरूण ने कई हिन्दी फिल्मों में काम कर लिया था।

वहीं, 'रामायण' में सीता का किरदार निभा फेमस हुई कलाकार दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रेल 1965 को हुआ। इस साल 29 अप्रेल को वह 55 साल की हो जाएंगी। इस तरह देखा जाए तो अरूण गोविल और दीपिका चिखलिया की उम्र में 7 साल का अंतर है। यही अंतर उनके 'रामायण' में निभाए रोल्स में भी आसानी से देखा जा सकता है। खास बात ये है कि जब रामायण की शूटिंग हुई तब दीपिका की उम्र करीब 15 साल थी।