7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेकअप के बाद आसिम रियाज को फिर हुआ प्यार, मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो की शेयर

Asim Riaz New Girlfriend: आसिम रियाज को ब्रेकअप के बाद दूसरी बार प्यार हो गया है। उन्होंने मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Aug 07, 2024

asim riaz mystery girl after breakup

आसिम रियाज की लाइफ में नए प्यार ने दी दस्तक

Asim Riaz New Girlfriend: बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज को एक बार फिर प्यार हो गया है। उनकी लाइफ में नई लड़की ने दस्तक दी है। सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल के साथ आसिम की फोटो भी वायरल हो रही है। इसमें मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन उन्होंने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है। इस फोटो के नीचे आसिम की कार चालते हुए मोनोक्रोमैटिक फोटो भी लगी है।

आसिम ने इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में ज्यादा नहीं बताया है, लेकिन फोटो से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आसिम रियाज को दोबारा प्यार हो गया है।

पहले मिस्ट्री गर्ल के साथ ये फोटो हुई थी वायरल

इससे पहले भी आसिम रियाज की मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो वायरल हो चुकी है। उस फोटो में आसिम रियाज बैठे हुए थे और उनके कंधे पर मिस्ट्री गर्ल ने अपना सिर रखा हुआ था। अब एक बार फिर आसिम की मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो वायरल हो रही है। बात दें कि 6 अगस्त को आसिम की एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने क्रिप्टिक वीडियो भी पोस्ट किया था। उस वीडियो में हिमांशी दुल्हन के आउटफिट में थीं और वीडियो के बैकग्राउंड के लिरिक्स थे, 'वो जहर देता तो पूरी दुनिया की निगाह में आ जाता, तो ये किया कि मुझे वक्त पर दवाई नहीं दी।'

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद आसिम रियाज की एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना बनीं दुल्हन, वीडियो में कहा- वो जहर देता…

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप

आसिय रियाज और हिमांशी खुराना दोनों की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। वहां दोनों को प्यार हुआ और शो के कई साल बाद भी दोनों रिलेशनशिप में रहें। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसकी वजह से उन्होंने अपना धर्म बताया। हिमांशी खुराना हिंदू हैं जबकि आसिम मुस्लिम हैं इसलिए दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। हाल ही में आसिम रियाज रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आए। हालांकि, शो से आसिम एलिमिनेट हो चुके हैं और इस बीच हिमांशी ने क्रिप्टिक पोस्ट भी किए, जिसके बाद आसिम और हिमांशी की चर्चा फिर से शुरू हो गई।