28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बड़े अच्छ लगते हैं’ के 10 साल: राम कपूर और साक्षी तंवर के इंटीमेट सीन पर हुआ विवाद

टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के प्रसारण को 10 साल पूरे हो चुके हैं। यह शो के लीड एक्टर्स राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच फिल्माए गए लिपलॉक और रोमांटिक सीन के लिए विवादों में रहा था। शो की रेटिंग्स गिरी और एकता कपूर को माफी मांगनी पड़ी।

2 min read
Google source verification
ram_kapoor.png

मुंबई। टीवी शो 'बड़े अच्छ लगते हैं' के प्रसारण के 10 साल पूरे हो चुके हैं। यह रोमांटिक फैमिली ड्रामा शो बिजनेसमैन राम कपूर और मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखने वाली साक्षी तंवर के ईर्द—गिर्द घुमता है। राम कपूर और साक्षी तंवर की कैमिस्ट्रि के चलते इस शो को खूब प्यार और व्यूवरशिप मिली। मई 2011 से जुलाई 2014 के बीच प्रसारित हुए इस शो को टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शों में गिना जाता था। उस जमाने में इस शो के जिस सीन की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, उसमें राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच रोमांटिक सीन था।

यह भी पढ़ें : 48 साल की उम्र में भी साक्षी तंवर ने नहीं की शादी, लेकिन एक बेटी की है मां

टीवी पर पहली बार ऐसा इंटीमेट सीन
'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर का एक लम्बा-चौड़ा रोमांटिक सीन दिखाया गया, जिसके चलते निर्माताओं और शो की टीम को दर्शकों की आलोचना का सामना करना पड़ा। कहा जाता है कि टीवी की दुनिया का शायद सबसे पहले लिपलॉक सीन यही था। साथ ही इस तरह का रोमांस भी छोटे परदे पर पहली बार दिखाया गया। कहा जाता है कि इस लिपलॉक और रोमांटिक सीन के लिए शो की निर्माता एकता कपूर ने माफी भी मांगी थी।

यह भी पढ़ें : राम कपूर की पत्नी का बड़ा खुलासा, कहा- लोगों ने सोचा राम ने इस एक्ट्रेस से रचा ली है शादी

शो की रेटिंग्स गिरी धड़ाम
'बड़े अच्छे लगते हैं' के इस एपिसोड में राम और प्रिया एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। दोनों रोमांटिक तरीके से एक दूसरे को छेड़ते हैं और दो बार किस करते हैं। हालांकि उस जमाने में टीवी के दर्शकों के लिए यह बहुत ही ज्यादा बोल्ड कंटेंट था। इस सीन के चलते शो की रेटिंग्स पर बुरा असर पड़ा। होली एपिसोड्स क दौरान दिखाए गए इस इंटीमेट सीन की चर्चा अखबार, टीवी और इंटरनेट पर जमकर हुई थी। इसी बीच, राम कपूर और साक्षी तंवर को अपने रोल्स के लिए दादा साहेब फाल्के अकेडमी अवॉर्ड मिले थे।