नई दिल्ली। बाल विवाह पर आधारित बना टीवी सीरियल 'बालिका वधू' ( Balika Vadhu ) बेशक सालों पहले बंद हो चुका हो, लेकिन इस शो के चर्चें आज भी होते हैं। शो के कई किरदार आज भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं। जिसमें से एक हैं एक्ट्रेस अविका गौर। बलिका वधू से फेम पाने वाली अभिनेत्री अविका गौर ( Avika Gaur ) इन दिनों अपने गज़ब के ट्रांसफॉर्मेशन ( Avika Gaur Body Transformation ) की वजह से चर्चाओं में हैं। जब से अविका ने अपना वज़न घटाया है। तभी से वह सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई देती हैं। कुछ समय पहेल ही अविका गौर ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें वह बिकिनी लुक में दिखाई दीं।