29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाभी जी घर पर हैं’ एक्टर के साथ हुआ था यौन शोषण, 28 साल बाद छलका दर्द

भाभी जी घर पर हैं एक्टर ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अपनी एक्टिंग स्किल से सभी को गुदगुदाने वाले एक्टर का जब दर्द छलका तो उनके फैंस निराश हो गए। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 4 Apr 2024, 7:21 PM IST

sanand_verma

सानंद वर्मा (दाहिने से दूसरे नंबर पर)

हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर सानंद वर्मा ने बचपन में घटी एक दर्दनाक घटना के बारे में बात की। उन्होंने 28 साल पहले हुए उनके यौन उत्पीड़न के बारे में बताया।

टीवी के मशहूर सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में अनोखे लाल सक्सेना की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सानंद वर्मा ने बताया कि 13 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि बचपन के दौरान वह खेलने जाते थे। एक क्रिकेट मैच के दौरान एक व्यक्ति ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। उन्होंने इसे भयावह कहा और शेयर किया कि यह एक ऐसा दर्द है जो कभी दूर नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें: 80’s का खूंखार स्टार था बड़ा बेशर्म, सबके सामने बदल लेता था कपड़े, नाम सुनते ही रोने लगती थी एक्ट्रेस

सानंद ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया “ऐसा मेरे साथ एक बार एक क्रिकेट मैच के दौरान हुआ था। जब मैं 13 साल का था तो मैं क्रिकेटर बनना चाहता था। मैं बिहार के पटना में एक क्रिकेट एकेडमी में गया। वहां एक बड़े आदमी ने मेरा शोषण करने की कोशिश की। मैं बहुत डर गया और भाग गया। तब से, मैं क्रिकेट से दूर हूं ”।

यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News

वर्मा ने बताया कि इस घटना ने उनके ऊपर पर एक छाप छोड़ी जिसने उन्हें बहुत मजबूत बना दिया। उन्होंने कहा “बचपन में मेरे साथ जो कुछ भी हुआ वह निश्चित रूप से एक भयानक याद है, मेरे साथ पहले भी कई भयानक चीजें हो चुकी हैं। जब कोई व्यक्ति इतना कष्ट सहता है तो उसके लिए कोई अन्य दर्द मायने नहीं रखता।''