बता दें कि वीडियो में भारती ने ये भी कहा कि लबूबू डॉल को जलाने का फैसला उन्होंने अकेले नहीं लिया है। उनके बेटे की नैनी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें ऐसा करने के लिए कहा। भारती ने कहा कि 'जब से ये लबूबू डॉल उनके घर आया है, तब से गोले की शैतानी डबल हो गई है, और उनकी बहन भी इस डॉल से डरती है और उसने उन्हें इसे अपने घर लाने से मना कर दिया था।' इसके साथ ही भारती के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग भारती को अंधविश्वासी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर मां अपने बच्चे की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है और भारती ने भी वही किया है।