जल्द शुरू होगा बिग बॉस 12
बताते चलें कि 'बिग बॉस 12' सितंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होगा। हाल ही में सलमान खान ने इस शो को गोवा में लॉन्च किया था।इस बार शो में सभी कंटेस्टेंट्स जोड़ी के रुप में नजर आने वाले हैं। प्रेस मीट के दौरान सलमान ने फर्स्ट सेलेब कपल के तौर पर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इंट्रोड्यूस किया।साथ ही इस बॉर पॉर्न स्टार डैनी डी भी दिखाई देंगे। साथ में जोड़ी के तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस महिका शर्मा शो में आ सकती हैं।खबरों के मुताबिक 'बिग बॉस-12' में इस बार 21 कंटेस्टेंट्स होंगे। जिसमें 3 आम आदमी यानी कॉमनर और 3 सेलिब्रेटी जोड़ियां होगीं, वहीं 9 कंटेस्टेंट्स अकेले इसमें पार्टिसिपेट करेंगे। कॉमनर के तौर पर शो में उदित कपूर और सोमा मंगनानी का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही तनुश्री दत्ता उनकी बहन इशिता दत्ता, पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत, करणवीर बोहरा, स्कारलेट रोज, गुरमीत चौधरी, देबिना बैनर्जी और दीपिका कक्कड़ भी शो का हिस्सा हो सकते हैं।