30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BOSS 11: WINNER के नाम पर लगा ठप्पा!

आज होने वाला है बिग बॉस 11 का ग्रैंड फिनालें। देश भर में लोग कर रहें थे विनर के नाम का बेसब्री से इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 14 Jan 2018, 8:13 PM IST

big boss 11 WINNER

big boss 11 WINNER

देश की सबसे चर्चित रियेलिटी शो बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फाइनिलस्टों में अब सिर्फ 4 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। हिना खान,शिल्पा शिन्दे,विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा। पिछले 100 दिनों से चारो ही काफी मजबूती के साथ अपना गेम खेल रहे हैं। आज ग्रैंड फिनालें में इस राज से भी पर्दा हटना था कि आखिर इस शो का विनर कौन है। लेकिन फिनाले से पहले ही शो के रिजल्ट से जुड़ा हुआ दिलचस्प फैक्ट सामने आया है जिसके अनुसार शिल्प शिन्दे बिग बॉस 11 का खिताब जीतने जा रही हैं। आधार है सट्टा बाजार में लग रहा सट्टा बाजार और ट्विटर पर ट्रेंड सबसे आगे ट्रेंड भी कर रही हैं।

खबरों की माने तो दिल्ली और एनसीआर में बिग बॉस 11 के विनर पर करोड़ों के वारे न्यारे हो रहे हैं। वैसे तो सट्टा बाजार के लिए हर मुकाबला किसी त्योहार से कम नहीं होता है। फिर चाहे वो आईपीएल के मैच का हो या फिर चुनावों का बोली लगाने वाले पीछे नहीं रहते। मगर इस बार बिग बॉस की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बड़ी रकम के साथ बोली लगाई जा रही है। लोगों ने अभी से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बुक कर के बोली लगा दी है। सूत्रों के हवाले से बिग बॉस के विनर के लिए 250 से लेकर 1000 करोड़ रुपए तक की सट्टेबाजी की जा रही है।

इस तरह लगाई जा रही है बोली—
खबर के अनुसार कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे का सट्टेबाजार में भाव 1.25 रुपए है। जिसके हिसाब से अगर शिल्पा जीत जाती हैं तो आपके लगाए गए एक रुपया के बदले आपको 1.25 रुपए मिलेंगे। हिना खान पर डेढ रुपए तो विकास गुप्ता का भाव दो रुपए है। वहीं पुनीश शर्मा पर लगाई गई बेट आपको तीन रुपए यानी तीन गुना फायदा करा सकती है।

जितना चांस उतना कम भाव—
सट्टा बाजार का एक नियम है कि जिसके जीतने की जितनी ज्यादा उम्मीद होती है उसपर उतना ही कम भाव मिलता है। अगर शिल्पा शिंदे पर 1.25 रुपए का भाव है तो मान लीजिए कि सट्टा बाजार के बुकीज को लगने लगा है कि इस बार की विनर शिल्पा शिंदे हो सकती हैं।

शो से अंजान लोगों ने भी खेला दांव—
सट्टा लगाने वालों में ऐसे ढेरों लोग हैं जिन्होंने बिग बॉस 11 का एक भी एपिसोड पूरा नहीं देखा। बावजूद इसके उन्होंने भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट पर पैसा लगया। ऐसे लोगों का मानना है कि बिग बॉस के विनर के साथ शायद उन्हें भी कुछ पैसा कमाने का मौका मिल जाए।

गौरतलब है कि अकसर सट्टा बाजार के अनुमान सटीक ही साबित होते हैं तो अगर हम इन आकड़ो पर भरोसा करें तो यकीनन बिग बॉस का रिजल्ट LEAK हो चुका है।