जी हां हाल में बिग बॉस के ट्विटर हैंडल में एक वीडियो पोस्ट साझा किया गया है। वीडियो में कंटेस्टेंट के घरवाले पड़ोसी बनकर एंट्री ले रहे हैं। सबसे पहले घर में एंट्री होती है बंदगी की जिसे देखकर पुनीश कहते हैं कि मैं आज ही इसे याद कर रहा था। इसके बाद सभी सोचते हैं की बिग बॅास एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स को बुला रहे हैं लेकिन जैसे ही दूसरे पड़ोसी अंदर आते हैं वो शिल्पा के ब्रदर निकलते हैं। उसके बाद लव, प्रियांक, आकाश और विकास की मम्मी पड़ोसी बनकर घर में एंट्री लेते हैं। वहीं हिना के ब्रायफ्रेंड रॉकी भी शो में फिर एकबार नजर आते हैं। यकीनन एक बार फिर ये एपिसोड सभी की आखों में आंसू ला देगा।