बता दें हाल में बिग बॅास ने एक नया लग्जरी बजट टास्क (बीबी लैब) दिया। इस टास्क में घरवालों को दो टीमों में बाँट दिया गया। सबसे पहले टास्क के लिए घर के बाहरी एरिया यानि कि गार्डन एरिया को एक लैब का रुप दिया गया। इसके बाद लैब के लिए घरवालों को रोबोट और एमप्लॉइ की टीम में बाँट दिया गया। पहली टीम यानि की रोबोट्स की टीम में हिना खान, हितेन तेजवानी, आकाश डडलानी और प्रियांक शर्मा हैं। वहीं दूसरी टीम में शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, अर्शी खान और लव त्यागी थे।