नई दिल्ली।टीवी गेम शो बिग बॉस 13 (Bigg boss 13) का कल का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। एक टॉस्क के दौरान एक पल में शेफाली जरीवाला (Shefali zariwala) और असीम रियाज (Asim Riaz) की दोस्ती टूटती हुई नज़र आई। जब से हिमांशी खुराना घर से बाहर हुईं हैं तभी से असीम रियाज शेफाली से दूरियां बना रहे हैं। दोनों के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर मनमुटाव हुआ। इस दौरान शेफाली जरीवाला हिन्दुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) को ये बताती नजर आईं कि वे असीम को किस क्यों करती हैं।