4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने घर में पहुंचते ही दिखाए तीखे तेवर, जैस्मिन भसीन लगी रोने

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) स्टार्ट होते ही घर के अंदर लड़ाई का माहौल देखने को मिल रहा है। जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली के बीच बर्तनों को लेकर बहस शुरू हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 4 Oct 2020, 8:56 PM IST

Jasmin Bhasin and Nikki Tamboli fight in Bigg Boss 14

Jasmin Bhasin and Nikki Tamboli fight in Bigg Boss 14

नई दिल्ली | टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का 14वां (Bigg Boss 14) सीजन शुरू हो गया है। शनिवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने शो में आए कंटेस्टेंट्स का ग्रैंड तरीके से वेलकम किया था। सभी कंटेस्टेट ने एक के बाद एक धमाकेदार एंट्री की और घर के अंदर जाते ही लड़ाई का माहौल देखने को मिला। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और साउथ इंडियन एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की लड़ाई देखने को मिली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के पहले एपिसोड में ही निक्की ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। उन्होंने पहले एजाज खान से लड़ाई की, उसके बाद वो जैस्मिन भसीन से जा भिड़ीं।

ग्रैंड प्रीमियर के बाद शो का एक प्रोमो सामने आया था जिसमें दिखाया गया था जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। दोनों आपस में बहस करने लगती हैं जिसका कारण निक्की का काम को लेकर मना कर देना था। बिग बॉस के घर से सामने आए पहले वीडियो में ही लड़ाई देखने को मिली है। निक्की ने जैस्मिन को ये तक बोल दिया कि उन्हें बात करने का तरीका नहीं है। जिसके बाद जैस्मिन रोती हुई दिखाई दीं। दर्शक एक बार फिर से बिग बॉस का 14वां सीजन देखने के लिए बेकरार हैं।

बिग बॉस 14 का पहला एपिसोड ही बेहद धमाकेदार लग रहा है। निक्की ने शो के प्रीमियर में ही ये साफ कर दिया था कि उन्हें घर का काम करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। वहीं बिग बॉस के घर में काम या टास्क को लेकर ही हमेशा से लड़ाई होती आई है। अब देखना होगा कि पहले ही दिन रोने वाली जैस्मिन कैसे खुद को संभालेंगी।