
Kavita kaushik and Nishant Malkani evicted
नई दिल्ली | 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) ने इन दिनों एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस बार के बिग बॉस में भेदभाव और नेपोटिज्म के मुद्दे भी उठ चुके हैं। वहीं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) कई बार सलमान खान (Salman Khan) से भिड़ चुकी हैं। अब लगता है कि वाइल्ड कार्ड से घर में एंट्री करने वाली कविता कौशिक (Kavita Kaushik) भी उनके नक्शे कदम पर चलने लगी हैं। कविता ने घर में एंट्री करते ही कई लोगों से पंगा ले लिया है। उनकी एजाज खान से जोरदार लड़ाई देखने को मिल रही है। वहीं हाल ही में कविता ने सीधे बिग बॉस से कह दिया कि मुझे घर जाना है यहां नहीं रहना है।
कविता कौशिक ने बिग बॉस पर उठाया सवाल
वीकेंड का वार में कविता कौशिक और एजाज खान (Eijaz Khan) के बीच आवश्यक और अनावश्यक गेम होता है। जिसमें ज्यादा प्रतियोगी कविता के चेहरे पर क्रॉस लगाते हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस का गुस्सा अलग ही लेवल पर चला जाता है। कविता कहती हैं कि मैंने एजाज को लॉकडाउन के दौरान खाना बनाकर दिया, उन्हें पैंपर किया लेकिन वो मेरे दोस्त नहीं हैं। बिग बॉस ने मेरा निगेटिव साइड दिखाया है। जो अच्छा था वो नहीं दिखाया गया। बिग बॉस आप निक्की तंबोली को जिताइए क्योंकि वहीं आपके शो के लिए सही हैं। एजाज और पवित्रा को दिखाइए मुझे नहीं। मैं यहां नहीं रहना चाहती हूं। मुझे घर जाना है।
डबल एविक्शन में कविता और निशांत होंगे बेघर!
कविता की इस बात ने सभी को हैरान कर दिया। घरवाले भी उनकी ये बात सुनकर शॉक्ड हो गए। कविता बहुत पॉजिटिव तरह से घर में दाखिल हुई थीं लेकिन कुछ ही दिनों में वो परेशान नजर आ रही हैं। यहां तक कि रुबीना के बाद उन्होंने भी शो पर सवाल उठा दिया है। वहीं कविता रेड जोन में भी हैं। उनके साथ रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और निशांत मलकानी भी रेड जोन में हैं। इन चारों के लिए ही डर की बात ये है कि इस बार डबल एविक्शन (Double eviction) होने वाला है। कौन दो लोग बिग बॉस के घर से बाहर जाएंगे ये आज पता चलेगा। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि कविता कौशिक और निशांत मलकानी एविक्ट हो जाएंगे।
Published on:
02 Nov 2020 07:57 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
