2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली और अली गोनी की हुई वापसी, फैंस को है राहुल वैद्य का इंतजार

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घर में सबसे पहले राखी सावंत की एंट्री होती है। राखी अपनी एंट्री एक बड़े से बॉक्स के साथ करती हैं। जिसमें निक्की तंबोली बंद होती है। निक्की को देखकर घर के सदस्य खुशी से उछल पड़ते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Dec 11, 2020

nikki_tamboli_aly_goni_back.jpg

Nikki Tamboli Aly Goni Back

नई दिल्ली: बिग बॉस का 14वां सीजन वाकई सीन पलटता रहता है। कब क्या हो जाए, किसी को नहीं पता। आए दिन शो में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। कुछ वक्त पहले शो का फिनाले वीक चल रहा था। इस दौरान अली गोनी, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य शो से बाहर हो गए। जिसके बाद घर में पांच बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली। जिसमें कश्मीरा शाह, अर्शी ख़ान, विकास गुप्ता, मनु पंजाबी और राहुल महाजन शामिल थे। लेकिन अब एक और नया ट्विस्ट शो में देखने को मिल रहा है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सोनू ने बिकिनी फोटोज वायरल होने पर जताया गुस्सा, कहा- देश में किसान आंदोलन...

राखी के साथ एंट्री लेती हैं निक्की

दरअसल, आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घर में सबसे पहले राखी सावंत की एंट्री होती है। घर में दाखिल होते ही उनकी मस्ती चालू हो जाती है। हालांकि राखी सवांत घर में आएंगी ये फिनाले वीक में ही सुनिश्चित किया जा चुका था। लेकिन निक्की तंबोली और अली गोनी की एंट्री से सभी हैरान हो जाते हैं। कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शो के प्रोमो जारी किए हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि राखी सावंत अपनी एंट्री एक बड़े से बॉक्स के साथ करती हैं। जिसमें निक्की तंबोली बंद होती है। निक्की को देखकर घर के सदस्य खुशी से उछल पड़ते हैं।

अली को देखकर रो पड़ीं जैस्मीन

उसके बाद अली गोनी कन्फेशन रूम से एंट्री करते हैं। बिग बॉस जैस्मीन को कन्फेशन रूम में भेजते हैं। जहां अली को देखकर वह खुशी से उछल पड़ती हैं और फिर रोने भी लगती हैं। लेकिन राहुल वैद्य को अभी तक नहीं दिखाया गया। हालांकि उनकी एंट्री भी तय मानी जा रही है। क्योंकि वह भी घर से निकलने के बाद क्वारंटीन में ही रहे हैं। ऐसे में वह भी घर में जल्द प्रवेश कर सकते हैं।

Bigg Boss 14: अर्शी खान हुई राहुल महाजन के कपड़े धोने को तैयार, सामने रखी ये शर्त

सभी के बीच होगी कड़ी टक्कर

बता दें कि अली गोनी, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य के घर से बेघर होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। दर्शकों की डिमांड थी कि तीनों को वापस लाया गया। ट्विटर पर रोजाना हैशटैग ट्रेंड होते थे। हालांकि अब घर में सदस्यों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में जाहिर है कि ट्रॉफी को पाने के लिए सभी के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।