5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस के घर आएंगे रोहित शेट्टी, पांचों फाइनलिस्ट में से होगी एक की खतरों के खिलाड़ी में एंट्री

Rohit Shetty in Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में खतरों के खिलाड़ी होस्ट रोहित शेट्टी भी नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि शो में रोहित खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के लिए टॉप 5 में से एक कंटेस्टेंट को अपने शो के लिए सेलेक्ट करेंगे। इससे पहले भी बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट को कई बड़े मौके हाथ लगे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 10, 2023

Bigg Boss 16 finale: Rohit Shetty enters Salman Khan's show to announce Khatron Ke Khiladi 13, meets top 5 finalist

Bigg Boss 16 finale: Rohit Shetty enters Salman Khan's show to announce Khatron Ke Khiladi 13, meets top 5 finalist

Rohit Shetty in Bigg Boss 16 Finale: कर्लस टीवी का मशूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है और अगले तीन दिनों के अंदर शो को 16वें सीजन का विनर मिल जाएगा। शो के ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में दर्शकों के लिए ढेरों सरप्राइज हैं। शो को पांच फाइनलिस्ट मिल चुके हैं जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी, शालिन भनोट, एमसी स्टेन, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम शामिल हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि घरवालों के ऊपर एक खतरा और मंडराने वाला है और वह खतरा रोहित शेट्टी है। हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें रोहित शेट्टी को घर के अंदर जाते हुए देखा गया है।


रोहित शेट्टी की होगी बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री


प्रोमो में देखा जा सकता है कि 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले में खतरों के खिलाड़ी होस्ट रोहित शेट्टी भी धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के लिए टॉप 5 में से एक प्रतियोगी को अपने शो के लिए सेलेक्ट करेंगे। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कंटेस्टेंट्स को फिनाले एपिसोड्स के दौरान ही ये मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी अर्चना गौतम और शिव ठाकरे में से किसी एक को चुन सकते हैं।

घर वालों पर मंडराने वाला है खतरा

प्रोमो में रोहित शर्मा आते ही कहते है, "वो कहते है ना कि बेटर लेट नेवर... जिस तरह का अंधेरा इस कैमरा गली में है ना उसी तरह इन कंटेस्टेंट के आंखों में भी अंधेरा छाने वाला है। जब मैं और आप मिल कर इन्हें खतरों का सामना करवाएंगे।" वहीं इसके बाद बिग बॉस घर वालों के सामने अनाउंसमेंट करते है कि घर पर बहुत बड़ा खतरा आ गया है इसलिए आप लोग फॉरन गार्डन एरिया में खड़े होने आ जाए। ये सुन के घर वाले भी घबरा जाते है और गार्डन एरिया में आकर खड़े हो जाते है।

यह भी पढ़ें: पहले शिव ठाकरे को किया था बदनाम, अब उनको वोट करने की कर रहे अपील, हुए ट्रोल

रोहित कंटेस्टेंट्स को दे सकते हैं टास्क

प्रोमों में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी बिग बॉस के घर के गार्डन एरिया में घुसने के लिए शीशा तोड़ते हैं। इसके बाद सारे घर वाले रोहित शेट्टी को देख कर काफी खुश होते है लेकिन रोहित की दमदार एंट्री देखकर घबरा भी जाते है। दरअसल, वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' की घोषणा करने के लिए इस शो में पहुंचे हैं। ट्रेलर में ऐसा लग रहा है कि रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स से घर के अंदर कुछ टास्क करा सकते हैं।


12 फरवरी को है ग्रैंड फिनाले


बता दें, शो के विजेता के चुने जाने से पहले कुछ प्रतियोगियों को पहले ही नए प्रोजेक्ट मिल चुके हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका चौधरी को सलमान खान के साथ और भी कई फिल्में मिली हैं। वहीं अब यह भी अफवाहें हैं कि शिव ठाकरे को 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए संपर्क किया गया है। गौरतलब है कि बिग बॉस 16 का प्रसारण 1 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जिसमें 17 कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। वहीं अब इस शो का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने से पहले शिव ठाकरे के हाथ लगी सलमान खान की फिल्म!