
shilpa shinde
सलमान का शो बिग बॉस अपने आखिरी सफर की ओर निकल पड़ा है। जैसे जैसे शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है शो रोमांचित होता जा रहा है। जल्द ही शो को उसका विनर मिलने वाला है। हालांकि फिनाले से पहले ही शिल्पा शिंदे ने विनर के नाम का खुलासा कर दिया है।
शो में इस हफ्ते टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा था। शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, टीना दत्ता , शालीन भनोट, सुंबुल तौकीर खान, अर्चना गौतम, निम्रत कौर आहूवालिया और एमसी स्टैन शो में बने हुए हैं। ऐसे में दर्शक ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने बताया कि वो इस सीजन में किसे विनर के रूप में देखती हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन को देखती आईं हैं। लेकिन पिछले कुछ एपिसोड उन्होंने मिस कर दिए हैं। वह यह भी कहती हैं कि अंत में चैनल ही विजेता का चुनाव करता है।
यह भी पढ़ें- एक्टिंग छोड़ सब्जी बेचने को लगे 'डॉ मशहूर गुलाटी'!
एक्ट्रेस ने कहा कि आमतौर पर लोग कहते हैं कि चैनल का फेस शो जीतता है। बिग बॉस के घर में अभी कई स्ट्रांग कंटेस्टेंट है। बता दें कि शो के डे वन से अगर किसी का तेवर हमेशा तरोताजा रहा है, तो वो अर्चना गौतम (Archana Gautam) हैं।
अर्चना ने शो में एंट्री करते ही कईयों का दिल जीत लिया था। खुद सलमान खान भी उनके इस बिंदास अंदाज की ताऱीफ भी कर चुके हैं। शो का विनर कौन होगा ये फिलहाल वक्त ही बताएगा। अब ये बी देखना दिलचस्प होगा कि इस बार शो से कौन बेघर होगा।
यह भी पढ़ें- संभावना सेठ ने जॉइन की 'आम आदमी पार्टी
Published on:
21 Jan 2023 10:54 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
