
Bigg Boss 17 Grand Finale: उनके फैंस शुरू से ही ये कह रहे थे कि वो ही विनर बनेगें। कॉमेडियन और रियलिटी शो स्टार मुनव्वर कैसे बिग बॉस के गेम को फ्रंट फुट पर खेलते हुए आगे बढ़े और कैसी रही बिग बॉस 17 के घर में उनकी जर्नी चलिए आपको बताते हैं…
1. ग्रैंड एंट्री
बिग बॉस 17 के घर में कॉमेडियन मुनव्वर ने ग्रैंड एंट्री की थी। वो पहले से ही दिन से दर्शकों का दिल जीत रहे थे। उनकी शायरियां और अंदाज दर्शकों को शुरू से ही पसंद आ रहा था।
2. मन्नारा और मुनव्वर
बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के साथ इनकी खूब जमी। इनकी दोस्ती काफी अच्छी थी। मुन्नवर हमेशा मन्नारा के साथ खड़े दिखाई देते रहे। दोनों के बीच झगड़े भी हुए लेकिन बाद में सुलझ भी गए।
3. अंकिता और मुनव्वर
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ भी मुनव्वर की अच्छी पटी। शुरुआती दिनों में दोनों गहरे दोस्त बन गए। मगर मन्नारा से गहरी दोस्ती के चलते अंकिता पीछे हट गई। बाद में दोनों बिग बॉस हाउस में लड़ते भी दिखाई दिए।
4. अनुराग के साथ फाइट
बिग बॉस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल के साथ उनकी लड़ाई भी हुई। दोनों एक दूसरे से हाथा पाई करते दिखे। मुनव्वर ने तो यहां तक कह दिया था कि वो उन्हें शो जीतने नहीं देंगे और नॉमिनेट करेंगे।
5. अभिषेक कुमार के साथ फ्रेंडशिप
बिग बॉस के हाउस में मुनव्वर ने एक और फ्रेंड बनाया। उनकी अभिषेक कुमार के साथ भी खूब छनी। दोनों एक दूसरे को सपोर्ट भी करते दिखे।
6. आयशा के आरोप
उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री की और मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए। आयशा ने दावा किया कि उसके कई लड़कियों से शारीरिक संबंध थे। उन्होंने आयशा के साथ चीटिंग की है।
7. बोरिंग कंटेस्टेंट
वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान ने मुनव्वर को शो का सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट बता दिया था। उन्होंने मुनव्वर को शायरी और दुखभरी कहानियों से बाहर निकलने तक की सलाह दे डाली थी।
8. टॉप 5 में बनाई जगह
होस्ट सलमान खान की फटकार और आयशा के आरोपों के बावजूद फिनाले में जगह बनाई मुनव्वर ने। वो फिनाले में पहुंचने वाले टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल हुए और विजेता बनकर उभरे।
Updated on:
29 Jan 2024 12:53 am
Published on:
29 Jan 2024 12:50 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
