7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Bigg Boss 18’ के घर में रहेगा गधा! इस कंटेस्टेंट का खास दोस्त बनकर होगा शामिल

Bigg Boss 18 Grand premiere: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ रविवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले सामने आया कि घर में गधा भी रहेगा।

2 min read
Google source verification
Bigg Boss 18 Grand premiere

Bigg Boss 18 Grand premiere

Bigg Boss 18 Grand premiere: 6 अक्टूबर यानी रविवार को ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। शो की शान और बान यानी सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। पूरा शो काफी दिलचस्प होने वाला है। भाईजान के आने का इंतजार हर कोई कर रहा था। कहा जाता है कि जब 'बिग बॉस' को सलमान खान होस्ट करते हैं तो मनोरंजन डबल हो जाता है। सलमान खान का 'वीकेंड का वार' देखना फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में अब सीजन 18 में आने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी धीरे-धीरे सामने आते जा रहे है। वहीं, अब एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को इस न्यूज पर यकीन नहीं हो रहा है। खबर है कि शो में कंटेस्टेंट के साथ गधा भी रहेगा।

'बिग बॉस 18' में गधा भी लेगा एंट्री? (Bigg Boss 18 Grand premiere Today)

बिग बॉस 18 में आने वाले कंटेस्टेंट के नामों पर हर दिन मुहर लगती जा रही है। इसमें 90s की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर आ रही हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के शहजादा धामी, टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे का नाम कंफर्म कर दिया गया। साथ ही टीवी स्टार विवियन डिसेना भी इस बार घर में शामिल होंगे। जब शो के शुरू होने से पहले मेकर्स ने गधे का प्रोमो शेयर किया था तो उन्होंने सभी को सोच में डाल दिया था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये गधा वहां क्या करेगा, लेकिन अब पता चल गया है कि गधा शो में क्या करने वाला है। एक रिपोर्ट की मानें तो ये गधा शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ घर में रहने वाला है। जी हां, गधा शो में सभी के साथ रहेगा।

सलमान खान करेंगे ''बिग बॉस 18' को होस्ट

गधा 'बिग बॉस 18' के घर में बाकी कंटेस्टेंट के साथ ही रहेगा। गधे का नाम मैक्स है और यह कंटेस्टेंट एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते का पालतू जानवर है। जो उनके साथ शो में भाग लेगा। जाहिर सी बात है जब दर्शक कंटेस्टेंट्स के साथ गधे को देखेंगे, तो मजा आना तो बनता है। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा मेकर्स या कलर्स की टीम की तरफ से नहीं किया गया है, लेकिन आज शाम को ये बात भी साफ हो जाएगी कि आखिर इस गधे से जुड़ा सच क्या है। वहीं, ऐसा नहीं है कि सलमान के इस रियलिटी शो पर पहली बार कोई जानवर आया है। इससे पहले शो पर कुत्ता भी आ चुका है।