सलमान के साथ की 'मैंने प्यार किया'
इतना ही नहीं उन्होंने 1989 में बॉलीवुड फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना फिल्मी कॅरियर शुरू किया था। यानी कि जेठालाल बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इसके बाद दिलीप बॉलीवुड की 'हम आपके है कौन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'हमराज', 'दिल है तुम्हारा' जैसी करीब 15 फिल्मों में नजर आए लेकिन फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं होने पर उन्होंने टीवी का रुख किया।