'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोडयूसर असित कुमार मोदी से इस बारे में बातचीत की गई। उन्होंने बताया,' हमने दिशा से वापसी को लेकर कोई बात नहीं की है। दिशा की ओर से भी शो छोड़ने को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। ऐसे में हम लोग ये नहीं कह सकते कि दिशा ने शो छोड़ दिया है।'