1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deepawali Special: टीवी स्टार्स इस साल ऐसे मनाएंगे दिवाली

ग्लैमर इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की खास धूम मची हुई है। टीवी कलाकारों से लेकर तमाम दिग्गज हस्तियां त्योहार को अपने-अपने ढंग से मनाते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 4 Nov 2018, 2:00 PM IST

murari

murari

दीपावली का त्योहार भारत समेत कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। ग्लैमर इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की खास धूम मची हुई है। टीवी कलाकारों से लेकर तमाम दिग्गज हस्तियां त्योहार को अपने-अपने ढंग से मनाते हैं। दिवाली के त्योहार पर तमाम टीवी स्टार्स ने अपने विचार साझा किए हैं और दिवाली पर दर्शकों को ढेरों शुभकामनाएं भी दी है। इन सितारों का कहना है कि उन्हें हमेशा से ही रोशनी और स्‍वादिष्‍ट मिठाइयों वाला त्‍योहार दिवाली बेहद पसंद रहा है। इसके साथ ही उनका यह भी मानना है कि इस त्‍योहार को परिवारवालों और अपने दोस्‍तों के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताकर मनाना चाहिए।

अनूप उपाध्‍याय उर्फ 'जीजाजी छत पर हैं' के मुरारी

'जीजाजी छत पर हैं' के मुरारी ने दर्शकों को सुखद और सुरक्षित दीवाली मनाने की शुभकामनाएं दी। मुरारी ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने को लेकर कहा, 'हमारी रोजमर्रा की व्‍यस्‍तता की वजह से हम ऐसा नहीं कर पाते। मेरा परिवार बड़ी ही बेसब्री से इस पवित्र त्‍योहार का इंतजार कर रहा है, क्‍योंकि सभी एक साथ इकट्ठा होते हैं। यह समय और भी खास है क्‍योंकि मेरी भतीजी यूएसए से हमारे साथ दिवाली मनाने आ रही है। हमने इस घर को सजाने का सोचा है, जबकि मेरी भाभी हमारे लिए स्‍वादिष्‍ट मिठाइयां बनाएंगी।'

निया शर्मा उर्फ ‘तेनाली रामा’ की शारदा
निया शर्मा यानी की ‘तेनाली रामा’ की शारदा का कहना है, 'हर साल, मैं दिवाली को अपने घर पर ही मनाती हूं। मुझे सुंदर रंगोली बनाना, दीए जलाना और लजीज मिठाइयां खाना पसंद हैं। चूंकि, यह त्‍योहार प्‍यार और खुशियां बांटने के बारे में, तो यह विनम्र निवेदन है कि पटाखे जलाने से बचें क्‍योंकि यह हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं और साथ ही इससे ग्‍लोबल वॉर्मिंग भी होती है। मैं ‘तेनाली रामा’ के अपने सभी दर्शकों को खुशहाल और समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं देती हूं।'

अंकिता शर्मा उर्फ ‘बीचवाले’ की शीतल
अंकिता का कहना है, 'अपने करीबियों के साथ दिवाली मनाने से जुड़ी कुछ बहुत अच्‍छी यादें हैं। दिवाली अमावस्‍या की दिन पड़ती है, लेकिन उसके बावजूद भी चारों तरफ उजाला होता है। अंधेरे में रोशनी का एहसास अद्भुत होता है। बचपन से ही हमारे यहां हर साल का यह नियम है कि दिवाली के दौरान पूरा परिवार इकट्ठा होता है, सब घर की सफाई करते हैं और एक साथ घर को सजाते हैं। इसके अलावा, मैं मिठाई बनाती हूं, दीये और मोमबत्तियां जलाती हूं और फिर शाम में पूजा होती है। बचपन में मैं पटाखे जलाया करती थी, लेकिन अब बिलकुल भी नहीं; मैं बस ‘फूलझड़ी’ जलाती हूं। मैं ‘बीचवाले’ के अपने सभी दर्शकों को खुशहाल और सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहूंगी।'

निखिल खुराना उर्फ ‘जीजाजी छत पर हैं’ के पंचम

निखिल खुराना यानी की पंचम का कहना है, 'मेरे लिए, दिवाली का त्‍योहार परिवार और दोस्‍तों के साथ मिलना-जुलना, उनके साथ गप्‍पें मारना और आराम फरमाना है। यह सबके साथ मौज-मस्‍ती करने और सबके साथ समय बिताने का सबसे अच्‍छा समय होता है। मैं पटाखे जलाने पर यकीन नहीं करता, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं पर्यावरण का शुभचिंतक हूं, बल्कि इसलिए भी कि क्‍योंकि यह त्‍योहार रोशनी, मिठाई और साथ का है। इस साल मेरी मां मेरे साथ शहर में होंगी। मैं उनके साथ दिवाली मनाऊंगा, घर को लाइट्स और मोमबत्तियों से सजाऊंगा। साथ ही हम कुछ दोस्‍तों से भी मिलेंगे और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देंगे। मैं अपने सभी दर्शकों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहूंगा और उनसे निवेदन करना चाहूंगा कि पटाखे ना जलाएं।'