धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपना पहला गाना भी अपने पोस्ट के जरिए फैंस को दिखाया था। वहीं, वह अपने काम से लेकर अपने परिवार की भी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी फोटो शेयर कर उसमें एक गाना लगाया है। जिसके बोल हैं, “पल-पल जीना महाल मेरा तेरे बिना, ये सारे नशे बेकार, तेरी आंखों के सीवा…” अब इस पोस्ट पर धनश्री को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद मिली एलिमनी के बारे में पूछ रहे है। कोई उन्हें गलत बता रहा है तो कोई उन्हें मजबूत बनने के लिए बोल रहा है, लेकिन धनश्री अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं और अपने काम पर फोकस करती नजर आ रही है।