
दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम हॉस्पिटल से बेटे को लेकर निकले
Dipika Kakar baby: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सामने आया है। NICU से बाहर आने के बाद बेटे और दीपिका कक्कर दोनों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में दीपिका और शोएब उसे लेकर घर रवाना हो गए हैं। लेकिन पहले दोनों ने पपाराजी से मुलाकात की। इसी बीच दोनों का क्यूट का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे पापा शोएब ने बेटे को गोदी में उठाया हुआ है और पत्नी दीपिका के साथ हॉस्पिटल से चेहरे पर मुस्कान लिए बाहर आ रहे हैं।
बता दें, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में पेरेंट्स बने थे। एक्ट्रेस ने 21 जून की सुबह बेटे को जन्म दिया था। मगर प्रीमैच्योर होने की वजह से उसे NICU में रखा गया था। हालांकि 8 जुलाई की रात एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी दी थी कि उसे वहां से बाहर कर दिया गया है। उसमें काफी इम्प्रूवमेंट्स देखी गई हैं। और अब फैन्स के लिए गुड न्यूज है। कि बेबी और मम्मी दोनों को छुट्टी मिल चुकी है।
पैप्स से दीपिका कक्कड़ की रिक्वेस्ट
अब पपाराजी अकाउंट से एक वीडियो सामने आया है। इसमें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम बेटे छोटू के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने लाडले को गोद में उठा रखा है। दोनों अस्पताल के बाहर नजर आए हैं। इस दौरान जब पैप्स उन्हें कैमरे की तरफ देखने के लिए जोर से बोलते हैं तो कपल उन सभी से शोर न मचाने की रिक्वेस्ट करते हैं। कहते हैं कि वो लोग धीरे बोलें।
डिलीवरी के 20 दिन बाद घर वापसी
हालांकि उनके इस जेस्चर पर लोग बिफर गए। लोगों ने कहा कि अगर ऐसा ही था तो वो बच्चे को भीड़ में लेकर आए ही क्यों। वहीं, कुछ ने कपल की तारीफ की और उन पर प्यार लुटाया। खैर। डिलीवरी के पूरे 20 दिन बाद दीपिका अब घर जा रही हैं। वह दोनों आए दिन व्लॉग्स में बच्चे से जुड़ी अपडेट्स दे रहे थे कि वो अब बेहतर कर रहा है और अब फाइनली वो ठीक हो गया और उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया।
Published on:
10 Jul 2023 04:26 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
