scriptरामायण के एपिसोड में एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए रामानंद सागर, दूरदर्शन ने शेयर किया वीडियो | Director Ramanand Sagar Has Acted In Ramayana | Patrika News
मनोरंजन

रामायण के एपिसोड में एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए रामानंद सागर, दूरदर्शन ने शेयर किया वीडियो

टीवी शो ‘रामायण’ ( Ramayana ) के निर्देशक हैं रामानंद सागर ( Ramanand Sagar )
शो के एक एपिसोड में रामानंद सागर कर चुके हैं एक्टिंग डेब्यू

नई दिल्लीApr 25, 2020 / 07:15 pm

Shweta Dhobhal

Director Ramanand Sagar has acted in Ramayana

Director Ramanand Sagar has acted in Ramayana

नई दिल्ली। 90 के दशक की निर्देशक रामानंद सागर की रामायण ( Ramayana Director Ramanand Sagar ) एक बार फिर से टीवी पर लौट आई है। चारों तरफ बस इन दिनों रामायण की ही चर्चा हो रही है। शो से जुड़ी कई पुरानी यादें ताज़ा हो रही हैं। फिर चाहें वो दर्शक हो या फिर शो से जुड़े लोग हों। रोज़ाना सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही है। इसी बीच अब शो के निर्देशक रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन उनके फैंस काफी हैरान हैं।

 

https://twitter.com/hashtag/UttarRamayan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल,ये बात तो सब जानते हैं कि शो में रामानंद सागर ने राम से लेकर रावण तक से जमकर एक्टिंग करवाई है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद रामानंद सागर ( Ramanand Sagar Acting Debut ) भी शो में एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस एपिसोड में 14 साल के वनवास के बाद जब भगवान राम अयोध्या में वापस आते हैं। तो उसी खुशी में अयोध्या में जश्न का मनाया जाता है। इस सीन में रामानंद सागर ने कैमियो किया था। इस वीडियो में वो अन्य देवताओं के बीच भगवान राम की वापसी पर गीत गाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो अब वायरल हो रहा है।

धारावाहिक रामायण ने कई सालों बाद टीवी पर वापस आया है। शो की वापसी से सभी सेलेब्स एक बार फिर से लाइम लाइट में आ चुके हैं। आज भी दर्शक शो के सभी पात्रों को उतना ही प्यार दे रहे हैं। जितना की पहले देते थे। फैंस के प्यार को देखते हुए अरुण गोविल ( Arun Govil ), दीपिका चिखलिया ( Deepika Chikhalia ) संग अरविंद त्रिवेदी ( Arvind Trivedi ) भी ट्विटर पर अकाउंट बनाकर लोगों के साथ जुड़ गए हैं।

Home / Entertainment / रामायण के एपिसोड में एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए रामानंद सागर, दूरदर्शन ने शेयर किया वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो