
disha vakani
छोटे पर्दे का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले महीने से सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के मुख्य कलाकारों में से एक दयाबेन यानी दिशा वकानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फैंस दयाबेन वापसी को लेकर काफी इंतजार कर रहे है। बीच में खबर आई थी कि शो के मेकर्स ने दिशा को वापसी के लिए चैतावनी दी थी और इसके बाद खबर आई की यह एक्ट्रेस शो से बाहर हो गई।
हाल ही में प्रोड्यूसर असित मोदी ने इशारा किया है कि शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी के लौटने के चांस है। जी हां, असित मोदी ने कहा है कि नई दयाबेन की तलाश के लिए ऑनलाइन वोटिंग रख सकता हूं। हमारे लिए अभी सारे रास्ते खुले हुए हैं। ऐसा हो सकता है कि दिशा वकानी शो में वापस आ जाए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे-अच्छे कलाकार दयाबेन का रोल निभाने के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं। और हम भी कलाकारों से संपर्क कर रहे हैं। सभी चाहते हैं कि शो में दया भाभी आ जाए। या तो पुरानी या फिर नई दयाबेन। हम इसपर जल्दी ही फैसला करेंगे।
Published on:
01 May 2019 06:42 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
