31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAF Air Strike: ये है मोहब्बतें की अभिनेत्री बोली, मुझे पाकिस्तान से बहुत प्यार मिला, मैं भी उतना ही करती हूं…

एक और देश में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों के दिल में बदले की आग धधक रही है ऐसे समय में मशहूर टीवी अभिनेत्री....

2 min read
Google source verification
Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला ले लिया है। भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया। भारतीय वायुसेना का यह हमला पूरी तरह से सफल है और आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। यह खबर सामने आने के बाद कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय रखी और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रयासों की सराहना की।

एक और देश में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों के दिल में बदले की आग धधक रही है ऐसे समय में मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी ऐसी राय रखी जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई। दिव्यांका ने अपने एक पोस्ट में लिखा, 'आप जानते हो मैं पाकिस्तानियों के खिलाफ नहीं हूं, मुझे पाकिस्तान से बहुत प्यार मिला है, मैं भी उनसे उतना ही प्यार करती हूं। आतंकवाद मुझे परेशान करता है। मैं चाहती हूं किसी दिन भारत और पाकिस्तान एक हो जाएं।' इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी यह टिप्पणी बहुत लोगों को पसंद नहीं आएगी, लेकिन मेरी इच्छा है कि हमें एक साथ खड़े देखना। कल्पना कीजिए कि तब हम में कितनी शक्ति होगी।'

ये है मोहब्बतें की अभिनेत्री ने माहौल का भाप लिया और उन्होंने अपनी पोस्ट को हटा दिया। इसके बाद एक यूजर ने अभिनेत्री को धन्यवाद किया। आपको बता दें कि करणवीर वोहरा, श्रुति सेठ, मोहित रैना, कपिल शर्मा, गौतम गुलाटी और करण टैकर जैसी कई अन्य टेलीविजन हस्तियों ने भी हवाई हमले पर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की थी।