12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Divyanka Tripathi और विवेक दहिया के साथ यूरोप में हुई लूटपाट, पासपोर्ट समेत 10 लाख का सामान चोरी, पुलिस ने नहीं की मदद

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया विदेश में लूटपाट का शिकार हो गए हैं। इसमें उनका कीमती सामान सहित पैसे और पासपोर्ट सब कुछ चोरी हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jul 11, 2024

Divyanka Tripathi vivek dahiya

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ विदेश में हुई लूटपाट

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया लूटपाट का शिकार हो गए हैं। उन्होंने ये जानकारी खुद शेयर की है। दरअसल, दिव्यांका और विवेक 8 जुलाई को अपनी शादी की एनिवर्सरी मनाने के लिए यूरोप गए थे। ट्रिप पर उन्होंने खूब एन्जॉय किया, शॉपिक की, लेकिन जब दोनों फ्लोरेंस पहुंचे तो उनके साथ लूटपाट हो गई।

मीडिया से बात करते हुए विवेक ने बताया, "जब दिव्यांका और मैं फ्लोरेंस पहुंचे थे, तो हमने वहां एक दिन रुकने का प्लान बनाया। हम रुकने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए तो अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिए थे, लेकिन जब हम वापस लौटकर गए तो गाड़ी का शीशा टूटा था और हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे, शॉपिंग का सामान और सब कीमती सामान गायब था। उन्होंने हमारे कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ दिया था बस।" बता दें कि चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 10 लाख के करीब है।

यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट, दी जाएगी करोड़ों रुपए की ये खास चीज

इस घटना के बाद जब दिव्यांका और विवेक पुलिस से बात करने पहुंचे तो उन्होंने इस मामले को खारिज कर दिया और बताया कि इलाके में कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है, जिसकी वजह से वह उनकी मदद नहीं कर सकते हैं। विवेक ने मीडिया से बताया कि पुलिस ने घटनास्थल तक जाने की जहमत नहीं की, जिसके बाद वह दूतावास से मदद लेने के लिए गए। हालांकि, तब तक दूतावास भी बंद हो चुका था, लेकिन दिव्यांका और विवेक जल्द ही दूतावास की मदद चाहते हैं क्योंकि इंडिया लौटने के लिए उन्हें अस्थायी पासपोर्ट की जरूरत है, जो दूतावास की मदद से मिलेगा।