20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में दूरदर्शन के पुराने शोज ने दिखाया कमाल,बेहतरीन TRP के चलते बना नंबर.1 चैनल

रामायण ( Ramayana ) और महाभारत ( Mahabharat ) की टीआरपी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड दूरदर्शन को सबसे अधिक इम्प्रेशंस मिलने पर बना नंबर.1 चैनल

less than 1 minute read
Google source verification
दूरदर्शन बना नंबर.1 चैनल

दूरदर्शन बना नंबर.1 चैनल

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन ने एक बार फिर से रामायण ( Ramayana ) और महाभारत ( Mahabharat ) को टीवी पर टेलीकास्ट कर दिया है। जब से दूरदर्शन ( Doordarshan ) ने पुराने शोज को टेलीकास्ट करने की बात कही थी। तब से ही दर्शकों में एक अलग सा क्रेज देखने को मिल रहा था। टीवी पर रामायण और महाभारत ने जैसे ही दस्तक दिए इन दोनों शोज की टीआरपी ने पहले सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले तो वहीं अब इन शोज के जरिए दूरदर्शन ने इतिहास की बुक में अपना नाम शामिल कर लिया है।

दरअसल, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी कि BRAC की रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च से 3 अप्रैल तक के सभी टीवी चैनल्स की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें सबसे ज्यादा इम्प्रेशंस दूरदर्शन चैनल को मिले हैं। यानी की सबसे ज्यादा दूरदर्शन चैनल को देखा गया है। करीबन 1.5 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं। जिसने दूरदर्शन को नंबर 1 पर लाकर खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि दूरदर्शन ने अपने जॉनर के सभी चैनलों को इस रेस में मात देते हुए नंबर.1 पर अपनी जगह बनाई है। इस रिकॉर्ड के साथ दूरदर्शन का नाम अब इतिहास के पन्नों में भी लिखा जाएगा।

बता दें BRAC की इस लिस्ट में 9 और बड़े चैनल शामिल हैं। ये दोनों ही शोज टीवी पर 23 साल बाद वापसी कर रहे हैं। बता दें जैसे पहली बार इन धारावाहिकों को दर्शकों से प्यार मिला था। सालों बाद भी दर्शक ने इन दोनों शो को बेहद प्यार दे रहे हैं। रामायण और महाभारत की सफलता को देखते हुए दूरदर्शन ने कई और पुराने शोज को टेलीकास्ट कर दिया है।