
Eijaz Khan
नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में नजर आ रहे एजाज खान (Eijaz Khan) अचानक से शो छोड़कर चले गए हैं। एजाज को जीत का दमदार दावेदार माना जा रहा था। लोगों को उनका गेम भी पसंद आ रहा था लेकिन अचानक उनके जाने से फैंस को बड़ा झटका लगा है। एजाज के शो को छोड़कर जाने की वजह उनका काम बताया जा रहा है। दरअसल, उन्हें किसी शो के शूट के लिए जाना था जिस कारण उन्होंने बिग बॉस (Bigg Boss) बीच में ही छोड़ दिया। साथ ही एजाज के जाने के बाद घर में एक बार फिर नए सदस्य की एंट्री हो गई है।
बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी घर में एंट्री करती हुईं दिख रही हैं। एजाज की घर में कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई झगड़े देखने को मिले थे लेकिन दर्शकों ने अपना प्यार लुटाना उनपर बंद नहीं किया। हर बार एजाज को भारी वोटिंग मिल रही थी। ऐसे में उनका शो को छोड़कर जाना वाकई सभी को हैरान कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एजाज अपने चलते उनके शो की बाकी टीम को परेशान नहीं करना चाहते थे। एजाज के कारण क्रू मेंबर्स को इंतजार करना पड़ रहा था।
एजाज के जाने के बाद अली गोनी और अर्शी खान को बड़ा झटका लगा है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एजाज के शो को क्विट करने से पवित्रा पुनिया को भी बड़ा झटका लगने वाला है। बता दें कि इस बार बिग बॉस लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स को कई बार एंट्री दी है। अभी घर में चैलेंजर्स के रूप में कुछ सदस्य दर्शकों को तगड़ा मसाला दे रहे हैं। जिसमें राखी सावंत सबसे ज्यादा आगे रही हैं। वो लोगों को खूब मनोरंजन दे रही हैं।
Published on:
18 Jan 2021 03:08 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
