scriptरातों रात ये पांच अभिनेत्रियां बन गईं इंटरनेट सेंसेशन, कुछ यूं चमकी इन सितारों की किस्मत | bollywood actresses who became internet sensation after a night | Patrika News
बॉलीवुड

रातों रात ये पांच अभिनेत्रियां बन गईं इंटरनेट सेंसेशन, कुछ यूं चमकी इन सितारों की किस्मत

बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जो रातों रात बनी स्टार
इस एक कारण से बदल गई किस्मत
आज लाखों दिलों पर करती हैं राज

नई दिल्लीJan 18, 2021 / 02:24 pm

Neha Gupta

Priya Prakash Varrier and Sanjana Sanghi

Priya Prakash Varrier and Sanjana Sanghi

नई दिल्ली | मनोरंजन जगत के कुछ ऐसे सितारें हैं जो रातों रात किसी एक कारण से इंटरनेट सेंसेशन बन गए और लोगों को दिलों पर राज करने लगे। सोशल मीडिया के जमाने में किसी फोटो या वीडियो के वायरल होने में समय नहीं लगता। कब लोगों को क्या पसंद आ जाए और आप रातों रात स्टार बन जाए ये किसे पता है। ऐसा ही कुछ उन लड़कियों के साथ भी हुआ जिनकी किस्मत चमक गई।

प्रिया प्रकाश वारियर का वायरल वीडियो तो आपको याद ही होगा। इंटरनेट सेंसेशन बनने से पहले भी वो कई फिल्में कर चुकी थीं लेकिन उनकी एक फिल्म का कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया। लोग उनके आंख मारने के स्टाइल पर इस तरह फिदा हुए कि प्रिया प्रकाश रातों रात नेशनल क्रश बन गई। सोशल मीडिया पर अचानक से उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज जाना पहचाना नाम हैं। लेकिन एक वक्त था कि उन्हें कोई बहुत ज्यादा नहीं जानता था। दिशा का टाइगर के साथ एक वीडियो भी सामने आया था लेकिन उन्हें फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से खास पहचान मिली। फिल्म में दिशा का मासूम चेहरा देखकर लोग उनपर फिदा हो गए। हालांकि बाद में दिशा ने अपना बोल्ड अवतार दिखाकर लोगों को चौंका भी दिया। फिल्म में वो एक सीधी और शर्मिली लड़की बनी थीं और उनकी मुस्कुराहट पर लाखों लोग फिदा हो गए थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा उनके निधन के बाद रिलीज हुई। उस दौरान सुशांत को लेकर उनके फैंस बड़े सदमें में थे। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्री में रिलीज गया और एक्ट्रेस संजना सांघी ने लोगों का दिल जीत लिया। सुशांत की फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखे जानी वाली मूवी बन गई थी। संजना सांघी ने इस फिल्म से खूब लाइमलाइट बंटोरी। लोग उन्हें सर्च करने लगे और उनके बारे में जानने की कोशिशों में जुट गए।

साल 2017 में भारत को मिस वर्ल्ड के रूप में मानुषी छिल्लर मिलीं। ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट करने से पहले मानुषी अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर रही थीं। लेकिन उन्होंने अपनी खूबसूरती से मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया। इस एक खिताब ने मानुषी को लाखों दिलों का सितारा बना दिया। इन दिनों मानुषी बॉलीवुड में फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में वो नजर आएंगी।

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्हें उनकी पहली दूसरी फिल्म ओम शांति ओम में इस कदर पॉपुलैरिटी मिली थी कि वो रातों रात स्टार बन गई थीं। दीपिका की खूबसूरती के लोग इतने दीवाने हो गए थे कि उन्हें तेजी से इंटरनेट पर सर्च करने लगे थे। हालांकि दीपिका उससे पहले हिमेश रेशमिया के गाने में भी नजर आ चुकी थीं।

Home / Entertainment / Bollywood / रातों रात ये पांच अभिनेत्रियां बन गईं इंटरनेट सेंसेशन, कुछ यूं चमकी इन सितारों की किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो