2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Party 2020: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स, डिजाइनर आउटफिट्स से बिखेरा जलवा

प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने हर बार की तरह इस बार भी अपने घर पर दिवाली पार्टी (Diwali 2020) रखी। इस दौरान कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पर पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 13, 2020

Ekta Kapoor Diwali Party 2020

Ekta Kapoor Diwali Party 2020

नई दिल्ली | प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने हर बार की तरह इस बार भी अपने घर पर दिवाली पार्टी (Diwali 2020) रखी। इस दौरान कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पर पहुंचे। एकता ने कोरोना वायरस के माहौल में पूरी सेफ्टी के साथ इस पार्टी को ऑर्गनाइज किया और सभी फैशनेबल आउटफिट्स में नजर आए। एकता की बहुत अच्छी दोस्त मौनी रॉय से लेकर अनीता हंसनदानी तक दिखाई दीं।

एकता कपूर की खास दोस्त अनीता हंसनदानी (Anita Hassanandani) अपने पति रोहित रेड्डी के साथ इस पार्टी में पहुंची थी। उन्होंने पीले कलर का सूट पहना हुआ था और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। कुछ ही वक्त पहले अनीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

वहीं हिना खान (Hina Khan) भी एकता कपूर की पार्टी में दिखाई दीं। उन्होंने ऑफ व्हाइट सूट पहना हुआ था और सिंपल ज्लैलिरी कैरी की थी। मौनी रॉय डिजाइनर लहंगे में एकता की पार्टी में पहुंची। कुमकुम भाग्य स्टार शब्बीर आहलूवालिया अपनी पत्नी कांची कॉल के साथ एकता की दिवाली पार्टी में पहुंचे।

इसके अलावा करण पटेल अपनी पत्नी अंकिता भार्गव के साथ पहुंचे, टीवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली मृणाल ठाकुर साड़ी में नजर आईं।