
Mouni Roy
एकता कपूर का मशहूर शो 'नागिन 3' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह शो फिनाले के करीब है। एकता ने शो के ग्रैंड फिनाले के ऐलान के साथ ये इशारा किया है कुछ बड़ा धमाल होने जा रहा है। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है जिसमें मौनी रॉय नजर आ रही है। इस प्रोमो को देखकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।
एकता ने प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- सभी नागिन फैंस..आने वाले क्रेजिएस्ट फिनाले के लिए सीट बेल्ट बांधकर रख लें। इस मई में बेला को एक अजनबी से मदद मिलेगी और एक अधूरी कहानी को ड्रामेटिक अंजाम मिलेगा।
View this post on InstagramA post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
आपको बता दें मौनी रॉय 'नागिन' के पिछले दो सीजन में मुख्य भूमिका में नजर आई थी। एकता कपूर के इस शो से मौनी की किस्मत बदल गई। पिछले साल अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म 'रा' में नजर आई थी।
Updated on:
20 Apr 2019 02:05 pm
Published on:
20 Apr 2019 01:42 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
