
Bandgi_Kalra
बिग बॉस 11 को शुरू हुए 62 दिन बीच चुके हैं। शनिवार को प्रसारित हुआ वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। एक तरफ जहां सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में पुनीश और हिना खान की जमकर क्लास लगाई वहीं दूसरी और कैटरीना कैफ ने शो में आकर मंच की शोभा बढ़ा दी है। जी हां, कैटरीना कैफ और सलमान ने अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा हैं' के दूसरे गाने दिल दियां गल्लां को कल बिग बॉस के मंच पर लॉन्च किया। इस दौरान सलमान और कैटरीना की कैमिस्ट्री देखने लाइक थी।
वैसे आज के एपिसोड में खूब धमाका होगा। क्योंकि आज कैटरीना घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट्स से रूबरू होंगी और खूब मस्ती करती दिखाई देंगी। इसके अलावा आज सलमान खान इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम की घोषणा करेंगे। ये जानने के लिए दर्शकों की सांसे थमी हुई कि आखिरकार इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर? तो आपकी ये मुश्किल हम दूर किए देते हैं। हाल में हमारे हाथ एक ऐसा ट्वीट लगा जिसको पढ़ने के बाद साफ हो गया है कि इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?
बता दें कि द खबरी बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर 15 घंटे पहले एक ट्वीट किया गया है। जिसमें साफ साफ लिखा गया है कि इस हफ्ते बंदगी कालरा घर से बेघर हो चुकी हैं। इसके लिए सलमान खान महज ओपचारिकता ही पूर्ण करेंगे। यानी कि आज बदंगी कालरा अपने बॉयफ्रेंड पुनीश शर्मा को छोड़ने वाली हैं। बंदगी भी इस बात को लेकर अप्सेट हैं। हाल में बिग बॉस के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें बंदगी पुनीश से ब्रेकअप की बात कहती नजर आती हैं। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें पुनीश बंदगी से कहते सुने जा सकते हैं कि मैं घर से बाहर हो जाउंगा तो बंदगी की आंखों से आंसू टपकने लगते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि पुनीश और बंदगी का संबंध अब केवल घर तक ही सीमित नहीं रह गया है। बल्कि ऐसा लगता है कि ये जोड़ रियल में एक-दूसरे को चाहने लगा है।
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए तीन सदस्यों पुनीश, लव और बंदगी को नॉमिनेट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदगी कालरा को सबसे कम वोट मिले हैं जिसके कारण वह घर से बेघर हो चुकी हैं। अगर ये खबर शत प्रतिशत सच निकली तो आप सोच सकते हैं पुनीश शर्मा पर क्या बितने वाली है। क्योंकि जबसे इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी है तब से ये दोनों हर पल एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। खैर, ये तो खेल का एक हिस्सा है और हर हफ्ते किसी न किसी एक को तो घर से बाहर जाना ही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि बंदगी के जाने के बाद पुनीश कैसा खेलते हैं? बिग बॉस हर ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहे पत्रिका डॉट कॉम के साथ।
Published on:
03 Dec 2017 04:06 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
