14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॅास के स्टैज पर कैटरीना ने बताई सलमान को दिल दियां गल्ला, मात्र 10 घंटे में मिले 40 लाख व्यूज…

बिग बॅास के स्टैज पर कैटरीना ने बताई सलमान को दिल दियां गल्ला, मात्र 10 घंटे में मिले 40 लाख व्यूज...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 03, 2017

dil diya galla

dil diya galla

जैसा की हम सब जानते हैं की बहुत जल्द बॅालीवुड के टाइगर सलमान खान अपनी टाइग्रेस कैटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म टाइगर जिंदा है लेकर आ रहे हैं। अब तक इस फिल्म के ट्रेलर और सभी का फैवरेट गाना स्वैग से स्वागत ने लाखों के दिलों को जीत लिया है। बता दें जो अभी भी इस फिल्म को देखने के मजबूर नही हो पाए हैं वो टाइगर जिंदा है के इस नए गाने को सुनकर जरुर हो जाएंगे। जी हां अब तक आप लोगों ने सलमान और कटरीना का स्वैग देखा है लेकिन अब बारी है इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री को देखने की।

बता दें कल ही फिल्म टाइगर जिंदा है का एक और नया गाना दिल दियां गल्लां रिलीज किया गया है। इस गाने का वर्ल्ड प्रीमियर सलमान खान ने कैटरीना के साथ बिग बॉस के मंच पर किया है। बता दें इस गाने के इस लांच को लेकर काफी दिनों से तैयारियां चल रही थीं। और अब ये गाना सामने आ चुका है।

अगर गाने की वीडियो की बात की जाए तो बता दें ये गाना किसी लड़की की फैन्टसी से कम नहीं हैं। जी हां इस गाने में कैटरीना और सलमान के बीच की कैमिस्ट्री आसमान छूती नजर आ रही है। ये गाना दरअसल एक रेडियो की एक आवाज से शुरु होता है। गाने की फर्माइश बॉर्डर पार से आती है जिसके तुरंत बाद जोया अपने बिस्तर से उठती हैं और आतिफ असलम की आवाज में सुनाई देता है गाना दिल दियां गल्ला। बता दें मात्र 10 घंटे में इस गाने पर 40 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके थे।

WATCH VIDEO

फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस गीत के बारे में बताया,- ये इतना रोमांटिक गाना है, जिसमें दो परिपक्व लोगों ने बहुत की खूबसूरती से इस गाने पर परफॉर्म किया है। हमने इस गाने की शूटिंग एक पूराने स्कूल में की है और यकीनन ये गाना यश चोपड़ा के सभी हिट गानों की लिस्ट में शामिल होने वाला है। जहां तक इस गीत के दोरान सलमान द्वारा कैटरीना की पेंटिंग बनाने की बात है, तो इस चित्र का सलमान खुद बनाते हैं। गाने में एक ऐसा सीन है जब सलमान जमी हुई झील के किनारे बैठी कैटरीना का चित्र बनाते नजर आएंगे। हमें इस पेंटिंग को बनाने के लिए नेचुरल कलर्स का उपयोग करना पड़ा क्योंकि बर्फ किसी भी आम कलर्स से नहीं बनाई जा सकती। लेकिन ये काम आसान नहीं था, पर जब हमने इस काम को अंजाम दिया, तो बदले में हमें 20 बाय 20 की एक बड़ी सी पेंटिंग मिली, जिसमें कैटरीना की खूबसूरती साफ झलक रही थी। इस चित्र ने यकीनन इस गाने की सुंदरता को बढ़ाया है।

गाने की खासियत यह है कि इसमें दर्शक एक बार फिर सलमान और कैटरीना के बीच के प्यार को महसूस कर पाएंगे। गाने के दौरान वो खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा, जब चारो ओर बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ों के बीच सलमान और कैटरीना रोमांस करते नजर आएंगे। बता दें इस गाने की शूटिंग ऑस्ट्रिया में की गई है। जिस वक्त शूटिंग की गई थी, उस वक्त वहां का तापमान इतना कम था कि शूट करना मुश्किल हो गया था। लेकिन सलमान और कैट का जवाब नहीं, जिन्होंने जमा देने वाली ठंड के बीच भी अपने प्यार की आग को कायम रखा।