2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई फिल्म सिटी में बड़ा हादसा, सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का सेट जलकर हुआ राख

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर भीषण आग लग गई है। गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्मसिटी से मिल रही जानकारी के अनुसार इस सेट पर लगी आग आसपास के कई और सेट्स पर फैलती जा रही है। अब तक इस आग ने दो और सीरियल के सेट को अपने चपेट में ले लिया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 10, 2023

Fire breaks out on sets of TV serial 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein' in Goregaon

Fire breaks out on sets of TV serial 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein' in Goregaon

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गोरेगांव के चित्रनगरी स्थित स्टार प्लस के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर शुक्रवार शाम आग लग गई है। आग चित्रनगरी के एक बड़े स्टूडियो के ग्राउंड फ्लोर पर लगी। इस आग में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस शो के सेट का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। इस सेट के पास और भी कई सीरियल के सेट है। बताया जा रहा है कि वो सेट भी आग की चपेट में आ गया। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं। सूचना मिली है कि सेट पर मौजूद सभी कलाकार सुरक्षित हैं।


सेट पर फायर सेफ्टी के नहीं थे इंतेजाम


ये आग शाम 4 बजे लगी है। आग आग इतनी तेज है कि दूसरी जगहों पर भी पहुंचती जा रही है। इस दौरान यहां 1 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। आग लगने की घटना में लापरवाही की बात सामने आ रही है। सेट पर आग से बचने के लिए कोई फायर सेफ्टी मौजूद नहीं थी। बताया जा रहा है कि सेट पर बम ब्लास्ट का सीन शूट किया जा रहा था तभी ये आग लग गई।


आग ने दो और सेट को अपने चपेट में लिया


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग ने दो और सीरियल के सेट को अपनी चपेट में ले लिया है। जिन सीरियल के सेट तक ये आग पहुंचीं है उनमें 'नाम तेरी मेरी दूरियां' और 'अजूनी' भी शामिल हैं। राहत की बात ये है कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सेट के बाहर से जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें आग की ऊंची-ऊंची लपटे और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। आस पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आने के बाद शीजान खान ने दिया पहला बयान, कहा- 'आज तुनिषा जिंदा होती तो मेरे लिए...'


फायर ब्रिगेड की गाड़िया आग बुझाने में जुटी


आग लगने की घटना की जानकारी ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने दी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग को बुझाने के लिए जुटी है। सुरेश श्यमलाल गुप्ता का कहना है कि प्रोड्यूसर, चैनल प्रोडक्शन हाउस पर एफआईआर हो। साथ ही फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर पर भी कार्रवाई की जाए।


ट्रोलर्स के निशाने पर है यह शो


बता दें, काफी समय से 'गुम है किसी के प्यार में' शो की कहानी और इसके स्टार्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि इसके बावजूद नील भट्ट और आयशा सिंह का ये शो लगातार टीआरपी में भी आगे बढ़ रहा है। अक्टूबर 2020 से शुरू हुआ ये शो अक्सर टॉप 10 में जगह बनाने में भी कामयाब रहता है।

यह भी पढ़ें: जब राजू श्रीवास्तव के साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर जा पहुंचे थे सतीश कौशिक, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

Story Loader