
मुंबई। सलमान खान ( Salman Khan ) के साथ अपकमिंग मूवी 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आने वाले अभिनेता गौतम गुलाटी ( Gautam Gulati ) ने 'बिग बॉस 14' ( Bigg Boss 14 ) के घर में एंट्री को लेकर ट्वीट किया है। इससे लगता है कि वे जल्द ही घर में प्रवेश कर सकते हैं। गौतम 'बिग बॉस 8' के विजेता रहे हैं।
मेंटर बनने का किया इशारा
'बिग बॉस 14' में गुलाटी को मेंटर के तौर पर भेजने की तैयारी की गई थी, लेकिन उनकी शूटिंग के चलते ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि वह नए प्रतियोगियों से मिलने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने अपने ट्वीट में इस ओर इशारा करते हुए लिखा,'दुख की बात है कि मैं पिछले हफ्ते बिग बॉस में शामिल नहीं हो सका, क्योंकि मेरी शूटिंग थी, पर सोच रहा हूं कि इन सबको जाने दूं और फिर जल्दी से एंट्री मारता हूं..क्यों बिग बॉस??' गौरतलब है कि इस समय पूर्व प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान 'बिग बॉस 14' के हाउसमेट्स के लिए मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।
पारस ने की थी बयानबाजी
बिग बॉस की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और 'बिग बॉस 13' में के प्रतियोगी पारस छाबड़ा पर अपने विचार रखे हैं। बता दें कि पारस ने भी घर में रहने के दौरान पवित्रा को लेकर बयानबाजी की थी। अब पवित्रा शो में है, ऐसे में माना जा रहा है कि वह भी पलटवार करेंगी।
'अब भी कुछ नहीं कहूंगी'
इस पर पवित्रा ने कहा, 'बिग बॉस 13 के वक्त सारी चीजें सुनने के दौरान मैंने कुछ भी नहीं कहा था। मैं अब भी कुछ नहीं कहूंगी। मेरे लिए जिन लोगों का अस्तित्व ही नहीं है, उन पर मैं भला क्या कहूं?' पवित्रा का यह जरूर कहना है कि शो पर उनका नाम लिया जाना, उन्हें पसंद नहीं आया। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पारस उस वक्त उनकी गर्लफ्रेंड रहीं आकांक्षा पुरी की इज्जत नहीं करता था। उनका उनकी जिंदगी में कोई वजूद ही नहीं है। पवित्रा ने बताया, 'नहीं, यह ठीक नहीं है। जिसने इतना किया उसके लिए वह सगा नहीं हो पाया, तो ऐसे इंसान के लिए कमेंट क्या करना है।'
Updated on:
06 Oct 2020 10:47 pm
Published on:
06 Oct 2020 10:47 pm
