
'गुम है किसी के प्यार में" अपकमिंग ट्रैक होगा जोरदार
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम हैं किसी के प्यार में' के लेटेस्ट ट्रैक में हम देखते हैं कि भवानी फिर से सवी के लिए एक नया रिश्ता ढूंढ रही हैं इस बात की जानकारी जैसे ही ईशा मैम को लगेगी, वह खुद भवानी से मिलने जाएंगी और उनसे बात करेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ईशा मैम को पता है कि IAS बनना चाहती हैं इसलिए वे सवी का साथ देगी। शो में दिखाया जाएगा कि सवी का साथ देने पर भवानी, ईशा मैम को डाटेंगी और उनके अतीत के बारे में ताना मारेंगी साथ में उनका अपमान करती है।
ईशान-रीवा के रिश्ते में आएगी दरार
ईशान और रीवा बाहर साथ जाएंगे और रीवा ईशान को खुश करने की कोशिश करेगी। लेकिन ईशान अकेला रहने के लिए कहेगा और वह उसे दूर रहने के लिए ङी कहेगा। वहीं, फिर बारिश में रीवा और ईशान के बीच एक रोमांटिक पल देखने को मिलेगा। उसी समय सवी दूल्हे के माता-पिता के सामने आईटम सॉन्ग पर डांस करेगी। ये सब देख लड़के वाले सवी के साथ अपने बेटे की शादी तोड़ देंगे।
खैर, हमें ट्विस्ट देखने के लिए इंतजार करना होगा कि क्या सवी को भी अपने पापा जैसा जीवनसाथी मिलेगा? बता दें कि गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन पर सबसे ज्यादा चलने वाला शो है, क्योंकि यह बहुत सारा ड्रामा, एक्शन, प्यार दर्शकों के लिए लेकर आता है। सवी ईशान और रीवा की जिंदगी में आएगी और दोनों को एक दूसरे से अलग होना पड़ेगा, जिससे सवी और ईशान एक हो पाएं।
Published on:
12 Jul 2023 10:07 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
