22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु रंधावा के लाहौर सांग वाली मॉडल कर चुकी है बॉलीवुड मूवीज, विराट संग जुड़ा नाम

रंधावा के लाहौर सांग में भी एक विदेशी मॉडल नजर आई हैं। ये विदेशी मॉडल रंधावा के फैंस को काफी पसंद आ रही है...

3 min read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Jan 31, 2018

Guru Randhawa Lahore song model

Guru Randhawa Lahore song model

मुंबई। रैप सिंगर गुरु रंधावा के हर नए सांग में एक नई मॉडल नजर आती है। इनमें से अधिकतर भारत से बाहर की होती हैं। रंधावा के लाहौर सांग में भी एक विदेशी मॉडल नजर आई हैं। ये विदेशी मॉडल रंधावा के फैंस को काफी पसंद आ रही है।

गुरु रंधावा के सांग 'लाहौर' में फीचर्ड मॉडल Izabelle Leite हैं। इजाबेल के बारे में ज्यादातर लोग कम ही जानते हैं। हालांकि बॉलीवुड के लिए इजाबेल नई नहीं हैं। मूल रूप से ब्राजील की रहने वाली इजाबेल का बॉलीवुड डेब्यू मूवी 'Sixteen' से 2013 में हो चुका है। इसके अगले ही साल इनकी दूसरी मूवी आई 'पुरानी जिन्स'। हालांकि इन दो फिल्मों के बाद इजाबेल की कोई और बॉलीवुड मूवी नहीं आई है। 'Sixteen' के लिए इजाबेल को लाइफ ओके का बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड 2014 में दिया गया।

यह भी पढ़ें : मैच फिक्सिंग के बाद एक और मामले में फसते दिखे शिल्पा शेट्टी के पति, हुआ केस दर्ज

इजाबेल का नाम कुछ समय पहले क्रिकेटर विराट कोहली से भी जोड़ा गया। दोनों को डेट करते भी देखा गया था। हालांकि ये बात आगे नहीं बढ़ पाई और विराट की नजदीकियां एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से ज्यादा होती चली गई।

यह भी पढ़ें : जिया खान आत्महत्या का मामला: सालों बाद पता चली सच्चाई, इस शख्स के कारण जिया ने दी थी अपनी जान!!

फिल्मों के अलावा इजाबेल कई उत्पादों के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। इनमें लेक्मे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, प्रॉक्टर एंड गैम्बल, बिग बाजार और एक पाकिस्तानी ब्रांड भी शामिल है। हाल ही में वह गुरु रंधावा के सांग में नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें : टीवी के हनुमान ने किया नादिया से निकाह...जिम में हुई थी दुल्हन से पहली मुलाकात!

गुरु रंधावा इन दिनों पॉपुलेरिटी के चरम पर हैं। उनके म्यूजिक एलबम्स के सांग्स मूवीज में भी एडोप्ट किए जा रहे हैं। हाल ही में 'तुम्हारी सुलु' में 'बन जा तू मेरी रानी...' सांग फीचर किया गया। इससे पहले हिन्दी मीडियम मूवी में 'सूट सूट कर दा....' सांग लिया गया था।

@sashajairam @tomasmoucka @inega.in 🦅🖤

A post shared by Izabelle (@xoizaleite) on

desigirl

A post shared by Izabelle (@xoizaleite) on