14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक पांड्या ने पहले गर्लफ्रेंड नताशा को कहा ‘मेरा पटाखा’ फिर रिश्ते पर लगाई मुहर

इससे पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सर्बिया की एक्ट्रेस नतासा स्टांकोविच के साथ हाथ में हाथ डाले एक फोटो शेयर की। इस फोटो के कैप्शन में क्रिकेटर ने लिखा,'नए साल की शुरूआत मेरी आतिशबाजी के साथ।’
2 min read
Google source verification
हार्दिक पांड्या ने पहले नताशा को कहा 'मेरा पटाखा' फिर रिश्ते पर लगाई मुहर

हार्दिक पांड्या ने पहले नताशा को कहा 'मेरा पटाखा' फिर रिश्ते पर लगाई मुहर

मुंबई। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड नताशा स्टांकोविच के साथ रिलेशन को आॅफिशियल कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा,' मैं तेरा, तू मेेरी जाने, सारा हिन्दुस्तान। 1 जनवरी 2020 को हुआ एंगेज्ड।' इसके साथ ही लम्बे समय से चल आ रहे कयासों पर क्रिकेटर ने विराम लगा दिया।

इससे पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सर्बिया की एक्ट्रेस नतासा स्टांकोविच के साथ हाथ में हाथ डाले एक फोटो शेयर की। इस फोटो के कैप्शन में क्रिकेटर ने लिखा,'नए साल की शुरूआत मेरी आतिशबाजी के साथ।’ साथ में दिल का इमोजी भी बनाया है।

इस फोटो पर अन्य क्रिकेर्ट्स और बॉलीवुड जगत के सितारों ने कमेंट्स किए हैं। चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पहले भी नताशा के साथ नजर आ चुके हैं। नताशा फिल्मों के अलावा रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आई थीं। इसके पहले वह 'बिग बॉस 8' में हिस्सा ले चुकीं हैं।

खबरें थीं कि हार्दिक ने नताशा को अपने परिवारवालों से भी मिलवाया था। इससे पहले अगस्त में दोस्तों संग हुई पार्टी में तब हार्दिक ने अपने दोस्तों और भाई क्रुणाल पंड्या के साथ भाभी पंखुड़ी शर्मा से मिलाया था, तो उन्होंने नताशा को अपनी गर्लफ्रैंड कहकर उनका परिचय सभी से कराया था।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग