हिना खान ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसकी शुरुआत में रॉकी कहते हैं, “हिना कहती है कि मैं उसे घर जैसा महसूस कराता हूं, वो ये नहीं जानती कि वो मेरा घर है। उसके आस-पास ही मेरी पूरी दुनिया है। मेरी पूरी सोच, मेरे जहन, मेरी दुनिया में सिर्फ यही है। इसके अलावा मेरे लिए और कुछ मायने नहीं रखता। मुझे नहीं लगता कि मैंने आज तक हिना से ज्यादा बहादुर इंसान देखा है, और मैं बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रहा हूं।”