Hina Khan Instagram Post: टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान, जो इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, कुछ सुकून के पल बिताने के लिए अपने गृहनगर कश्मीर पहुंच गई हैं। उन्होंने अपनी इस यात्रा की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें कश्मीर की शांत फिजाओं और खूबसूरत वादियों को कैद किया गया है।